Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आलिया भट्ट ने दिखाया पूल बूट कैंप का जलवा, इस तरह 'बोरिंग मंडे' को बनाया मस्तीभरा

Alia Bhatt, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 19 May 2025

Last updated on: May 20, 2025, 13:22 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बताया कि उनका सोमवार थोड़ा सुस्त चल रहा था, लेकिन जब उन्होंने पूल बूट कैंप किया, तो उनका मूड बेहतर हो गया और एनर्जी बढ़ गई। आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की। इस फोटो में वह अपने फिटनेस ट्रेनर ईशान मेहरा के साथ स्विमिंग पूल में नजर आ रही हैं। 

दोनों पूल के किनारे कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। आलिया भट्ट ने अपनी पोस्ट में कैप्शन लिखा, "ग्लूमी मंडे' प्लस 'अ पूल बूट कैंप पावर्ड बाय ईशान मेहरा।" यानी सोमवार थोड़ा सुस्त था, लेकिन उनके ट्रेनर ईशान मेहरा के साथ किए गए पूल बूट कैंप ने उनके दिन को बेहतर बना दिया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही एक नई फिल्म 'अल्फा' में नजर आएंगी। यह महिलाओं पर आधारित जासूसी फिल्म है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी दोनों ही जासूस के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन शिव रावल कर रहे हैं।

'अल्फा' फिल्म यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है। इस स्पाई यूनिवर्स की शुरुआत 'एक था टाइगर' फिल्म से हुई थी, जिसमें सलमान खान और कैटरीना कैफ थे। इसके बाद 'टाइगर जिंदा है', 'वॉर', 'पठान' और 'टाइगर 3' जैसी फिल्में आईं।

अल्फा फिल्म इसी साल क्रिसमस के दिन, यानी 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आलिया के पास एक और बड़ी फिल्म संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' है। इस फिल्म में आलिया के साथ उनके पति रणबीर कपूर और एक्टर विक्की कौशल भी नजर आएंगे। 

यह फिल्म आलिया और भंसाली की दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों ने साथ में 2022 में आई हिट फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में काम किया था। 'लव एंड वॉर' के जरिए आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्क्रीन पर एक बार फिर साथ में नजर आएंगे। इससे पहले दोनों ने 2018 की फिल्म 'राज़ी' में साथ काम किया था।

 

Tags: Alia Bhatt , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD