Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस: 3,600 रुपये रिश्वत लेते मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर को किया रंगे हाथों गिरफ्तार

विजिलेंस ब्यूरो ने तलाशी के दौरान 1.34 लाख रुपये की नकदी की बरामद

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Faridkot Police, Faridkot
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फरीदकोट , 19 May 2025

Last updated on: May 20, 2025, 12:36 IST

पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति को और मजबूत करते हुए, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने फरीदकोट में तैनात मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एम.वी.आई.) गुरप्रीत सिंह को 3,600 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान विजिलेंस ब्यूरो टीम ने उसके कब्जे से 7,200 रुपये बरामद किए और उसकी गाड़ी से 1,26,500 रुपये की और नकदी भी बरामद की, जो कि रिश्वत की रकम जान पड़ती है।

विजिलेंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी फरीदकोट के एक निवासी की शिकायत के बाद हुई है, जिसने आरोप लगाया था कि उक्त मुलजिम ने उसके दो ट्रकों के फिटनेस सर्टिफिकेटों को मंजूरी देने के लिए प्रति ट्रक 1,800 रुपये की मांग की है। शिकायत की पड़ताल करने के बाद, विजिलेंस ब्यूरो ने जाल बिछाया और गुरप्रीत सिंह को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में 3,600 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।

इस संबंध में दोषी के विरुद्ध विजिलेंस ब्यूरो पुलिस थाना, फिरोजपुर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Faridkot Police , Faridkot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD