Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सीडीएस अनिल चौहान ने किया सूरतगढ़ सैन्य स्टेशन और नलिया एयरबेस का दौरा, बढ़ाया जवानों का हौसला

Military, Operation Sindoor, Border Security Force, BSF, India Pakistan Conflict, Pakistan Drone Attack, Indian Army Response, Line of Control, LoC, Indian Air Defence, Pakistan Missile Strike, Indo Pak Border Tensions, Colonel Sofiya Qureshi, Wing Commander Vyomika Singh, Vikram Misri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 May 2025

Last updated on: May 20, 2025, 12:33 IST

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने सोमवार को सशस्त्र बलों का मनोबल बढ़ाने के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सूरतगढ़ सैन्य स्टेशन और नलिया एयरबेस का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सैनिकों के साथ बातचीत करते हुए उभरती सुरक्षा चुनौतियों के मद्देनजर परिचालन तत्परता और लचीलेपन के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने सैनिकों की परिचालन तैयारियों और उच्च मनोबल की सराहना की और भविष्य के खतरों का प्रभावी ढंग से जवाब देने की उनकी क्षमता पर विश्वास व्यक्त किया। सीडीएस अनिल चौहान के साथ लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह, आर्मी कमांडर साउथ वेस्टर्न कमांड और एयर मार्शल नागेश कपूर, एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, साउथ वेस्टर्न एयर कमांड भी मौजूद रहे।

उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सैनिकों के अनुकरणीय साहस की सराहना भी की। उन्हें ऑपरेशन में इस्तेमाल की गई नवीनतम और मजबूत वायु रक्षा प्रणालियों से अवगत कराया गया। जनरल चौहान ने इस दौरान वरिष्ठ सैन्य कमांडरों के साथ रणनीतिक चर्चा भी की।

जनरल चौहान ने ऑपरेशन के सक्रिय चरण के दौरान सैनिकों की असाधारण वीरता और क्षमता की सराहना की। शत्रु द्वारा सुरक्षा भंग करने के कई प्रयासों को बेअसर करने में भारतीय सैनिकों के समर्पण, दृढ़ साहस और दृढ़ प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि ये सैनिक व्यावसायिकता के उच्चतम मानकों को बनाए रखते हैं। 

सीडीएस ने सैनिकों को पूरी क्षमता के साथ किसी भी चुनौती का जवाब देने के लिए हमेशा तैयार रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। अपने संबोधन के दौरान सीडीएस ने अंतर-सेवा तालमेल की प्रशंसा की। जनरल चौहान ने स्थानीय नागरिक प्रशासन को भी उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और ऐसी गंभीर स्थिति में सैन्य-नागरिक तालमेल के महत्व को रेखांकित किया। इस यात्रा ने देश के जांबाज सशस्त्र बलों के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता की पुष्टि की तथा एकता, तत्परता और अटूट राष्ट्रीय प्रतिबद्धता के संदेश को और मजबूत किया।

 

Tags: Military , Operation Sindoor , Border Security Force , BSF , India Pakistan Conflict , Pakistan Drone Attack , Indian Army Response , Line of Control , LoC , Indian Air Defence , Pakistan Missile Strike , Indo Pak Border Tensions , Colonel Sofiya Qureshi , Wing Commander Vyomika Singh , Vikram Misri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD