Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

ट्रैफ़िक नियमों का उल्लंघन करने वालों से विनम्रता से पेश आने पर पंजाब पुलिस के ट्रैफ़िक पुलिस कर्मचारियों का सम्मान

बटाला ट्रैफ़िक टीम ने चालान करने की जगह ड्राइवरों को किया जागरूक, आगे से चालान करने की दी चेतावनी

Amardeep Singh Rai, Additional Director General of Police, ADGP Traffic, Police, Punjab Police
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 May 2025

Last updated on: May 20, 2025, 12:12 IST

ट्रैफ़िक पुलिस का हौसला बढ़ाने के उद्देश्य से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) ट्रैफ़िक अमरदीप सिंह राय ने ट्रैफ़िक नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान करने की बजाय उनके प्रति विनम्र और जागरूक रवैया अपनाने पर बटाला के चार ट्रैफ़िक पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित किया। सम्मानित किए गए पुलिस कर्मचारियों में इंचार्ज ट्रैफ़िक स्टाफ बटाला इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह, उनकी टीम के सदस्य एएसआई रणजीत सिंह, एएसआई सुखविंदर सिंह और होम गार्ड शमशेर सिंह शामिल हैं। 

एडीजीपी अमरदीप सिंह राय ने इन ट्रैफ़िक कर्मचारियों को उनके मिसाली व्यवहार के लिए प्रशंसा पत्र (क्लास-1) और नकद इनाम भेंट किए। यह पहल उस समय सुर्खियों में आई, जब एक वायरल वीडियो सामने आई, जिसमें ट्रैफ़िक पुलिस कर्मचारी एक ऐसे व्यक्ति से बड़ी विनम्रता से बात कर रहे थे, जिसने अपनी कार सड़क के बीचों-बीच खड़ी कर दी थी। 

हैरानी की बात यह रही कि ड्राइवर का चालान करने की बजाय, अधिकारियों ने उसे बड़े शालीनता से ऐसी उल्लंघनाओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं के बारे में समझाया और बताया कि कैसे लापरवाही से की गई पार्किंग घातक हादसों का कारण बन सकती है। उन्होंने ड्राइवर को इस बार चेतावनी देकर छोड़ दिया कि ऐसे अपराध बार बार बर्दाश्त नहीं किये जाएंगे।

एडीजीपी अमरदीप सिंह राय ने टीम के व्यवहार की सराहना करते हुए कहा, “मैं इन पुलिस कर्मचारियों द्वारा बड़ी हमदर्दी और समझदारी से मौके को संभालने के तरीके से प्रभावित हुआ हूँ। हम पंजाब भर के सभी ट्रैफ़िक कर्मचारियों को इसी तरह की दोस्ताना पहुंच अपनाने के लिए जागरूक करने की योजना बना रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लोग जुर्माने के डर से नहीं, बल्कि जागरूकता से ट्रैफ़िक नियमों का पालन करें।”

इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह ने टीम की ओर से बोलते हुए इस सम्मान के लिए धन्यवाद किया और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य ड्राइवरों को उल्लंघनों के परिणाम समझाना है, ना कि सिर्फ़ उन्हें सज़ा देना।”

 

Tags: Amardeep Singh Rai , Additional Director General of Police , ADGP Traffic , Police , Punjab Police

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD