Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

‘हेरा फेरी 3’ निर्माताओं से 'अनबन' पर ‘बाबू भैया’ परेश रावल ने तोड़ी चुप्पी

Paresh Rawal, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 18 May 2025

Last updated on: May 19, 2025, 18:47 IST

परेश रावल सुपरहिट फ्रैंचाइजी ‘हेरा फेरी’ के तीसरे भाग का हिस्सा नहीं बनेंगे। फिल्म में ‘बाबू भैया’ के किरदार से दर्शकों के बीच खास छाप छोड़ने वाले अभिनेता ने निर्माताओं संग अनबन को लेकर चुप्पी तोड़ी और इसके पीछे क्या वजह है, यह बताने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट शेयर करते हुए परेश रावल ने लिखा, “मैं यह बात रिकॉर्ड में दर्ज करना चाहता हूं कि ‘हेरा फेरी 3’ से अलग होने का मेरा फैसला रचनात्मक मतभेदों के कारण नहीं था। मैं फिर से दोहराता हूं कि फिल्म निर्माता के साथ कोई रचनात्मक मतभेद नहीं है। मैं फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन के प्रति अपने मन में कोई मतभेद नहीं रखता। मैं उनसे प्रेम करता हूं और उनका बहुत सम्मान भी करता हूं।”

बता दें, 30 जनवरी को अपने जन्मदिन के अवसर पर निर्माता-निर्देशक-निर्देशक प्रियदर्शन ने पोस्ट शेयर कर फिल्म की घोषणा की थी, जिसमें उन्होंने परेश रावल के साथ ही सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार को भी टैग किया था। 'हेरा फेरी' सीरीज की एक और फिल्म की घोषणा के बाद से दर्शकों में उत्साह देखने को मिल रहा था। हालांकि, फिल्म में 'बाबू भैया' के किरदार में नजर आए परेश रावल ने हाल ही में बताया कि वे इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।

बता दें, कॉमेडी फिल्म 'हेरा फेरी' साल 2000 में आई थी, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने और निर्माण एजी नाडियाडवाला ने किया था। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला। फिल्म में परेश रावल, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी के साथ तब्बू, गुलशन ग्रोवर जैसे सितारे थे। वहीं, 'फिर हेरा फेरी' साल 2006 में आई थी। दूसरी फिल्म का निर्देशन नीरज वोरा ने किया था। निर्माण फिरोज नाडियाडवाला ने किया था। 

फिल्म में 'तिकड़ी' के साथ बिपाशा बसु, रिमी सेन, राजपाल यादव अहम भूमिकाओं में थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो परेश रावल अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, राजपाल यादव अहम भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा वह ‘वेलकम टू द जंगल’ में भी नजर आएंगे।

 

Tags: Paresh Rawal , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD