Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सरकार गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्व : आरएस बाली

बोले, स्वास्थ्य संस्थान के लिए अहम भूमिका अदा करती हैं नर्सिंग स्टाफ

R S Bali, Raghubir Singh Bali, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला, नगरोटा , 17 May 2025

Last updated on: May 19, 2025, 12:29 IST

पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि  राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य के लगभग 50 विधानसभा क्षेत्रों में आदर्श स्वास्थ्य संस्थान स्थापित किए गए हैं। इन स्वास्थ्य संस्थानों में छह-छह विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को उच्च स्तरीय सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। 

यह संस्थान चरणबद्ध तरीके से सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्थापित किए जाएंगे। शनिवार को डा राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज में  नर्सिज वीक कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि नर्सिंग स्टाफ किसी भी स्वास्थ्य संस्थान की रीढ़ होती हैं तथा नर्सिज ही रोगियों और चिकित्सकों के बीच की अहम कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि नर्सिंग स्टाफ को हरसंभव सुविधा मुहैया करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

उन्होंनेक हा कि प्रदेश भर में सभी स्वास्थ्य संस्थानों को मजबूत करने के लिए आवश्यक नर्सिंग स्टाफ तथा अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों उपलब्ध करवाने का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि पर्याप्त और नवीनतम मशीनों से लैस होने के उपरान्त यह स्वास्थ्य संस्थान लोगों को गुणवत्तापूर्ण उपचार सुविधा प्रदान करने में मील पत्थर साबित होंगे। 

इससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए घरों से दूर या राज्य से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉक्टर मिलाप,अतिरिक्त निदेशक डॉ मेजर अवनिंद्र कुमार, एसडीएम मुनीष शर्मा, स्टेट प्रेसिडेंट नर्सिस भावना ठाकुर, नर्सिंग प्रेसिडेंट मोनिका राणा, नोडल ऑफिसर निर्मल, मीरा भाटिया, पवना,नर्सिज और प्रशिक्षु नर्सिस मौजूद रहीं।

कलेड़ को बस को दिखाई हरी झंडी,  

आर.एस बाली ने कलेड़ में बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि इस बस के चलने से विभिन्न पंचायत के लगभग 12 गांवों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया रवीन्द्र चैधरी द्वारा हाल ही में एक 18 सीटर बस का परमिट प्राप्त किया गया है। बस टंग से रमेड़, पौड़ खोली होते हुए 53 मील तक जाएगी। उन्होंने स्थानीय पाठशाला में जल्द शौचालय बनाने के निर्देश दिए।

राजियाना में नए ट्यूबल की दी सौगात

आरएस बाली ने राजियाना में गांव वासियों के साथ मिलकर नवनिर्मित ट्यूबल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि गांवों का विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है गांवों की समस्याओं के अनुरूप उनका समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा गांव को नया ट्यूबल मिल जाने से इसका लाभ गांव के चार गांवों के सैकड़ों लोगों को होगा और उन्हें पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

उन्होंने बताया इस कार्य पर 13 लाख 50 हजार रुपए की राशि खर्च करके इस कार्य को पूरा किया गया। उन्होंने यहां ओवर हेड वाटर टैंक और हेड पम्प और रास्ते का कार्य करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए।  इस अवसर पर आरटीओ मनीष सोनी, बीडीओ लतिका, अधिशाषी अभियंता राजीव शर्मा, विवेक ठाकुर, कमल चैधरी, बीडीसी अध्यक्ष अंजना कुमारी, रवीन्द्र सैनी, हजारा सिंह, कर्म चंद,  विपिन कुमार, सुरेश कुमार, प्रधान संतोष कुमारी, उपप्रधान राज कुमार और ग्रामीण मौजूद रहे।

 

Tags: R S Bali , Raghubir Singh Bali , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD