Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मिनिस्ट्री ऑफ सोशल जस्टिस के नशा मुक्त भारत अभियान के तहत स्टेट और जिला कॉर्डिनेटर नियुक्त किए जाएंगे: सुखविंदर सिंह बिंद्रा

भारत में अब तक 4 करोड़ 96 लाख से ज्यादा युवा इस मुहिम से जुड़ चुके हैं

Sukhwinder Singh Bindra, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab, Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 May 2025

Last updated on: May 19, 2025, 11:57 IST

सुखविंदर सिंह बिंद्रा राष्ट्रीय सदस्य (एनआईएसडी) और विशेष सदस्य (एनसीसीडीआर) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय (भारत सरकार) ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ सोशल जस्टिस के नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पंजाब में स्टेट और जिला स्तर पर कॉर्डिनेटर नियुक्त किए जाएंगे। 

बिंद्रा ने बताया कि माननीय राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से नशा मुक्त भारत अभियान के संबंध में विचार विमर्श किया। बिंद्रा ने कहा कि भारत सरकार माननीय प्रधान मंत्री के नेतृत्व में भारत को नशा मुक्त करने पर जोर दे रही हैं। बिंद्रा ने बताया कि मादक पदार्थों के सेवन से गंभीर सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और शारीरिक समस्याएं होती हैं। 

इससे निपटने के लिए, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने नशा मुक्त भारत अभियान (NMBA) शुरू किया है। इसका उद्देश्य देश में नशीली दवाओं के दुरुपयोग को कम करना और लोगों को इसके खतरों के बारे में जागरूक करना है।

इस अभियान के तहत सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के राज्य मंत्री वरिंदर कुमार ने कहा कि जागरूकता कार्यक्रम, शिक्षा और प्रशिक्षण, उपचार और पुनर्वास सेवाओं का प्रावधान एवं नशीली दवाओं के दुरुपयोग के बारे में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं।  सुखविंदर सिंह बिंद्रा ने बताया कि राज्य स्तरीय अभियान समितियां अपने राज्य के सभी चयनित जिलों की अभियान गतिविधियों की निगरानी करेंगी। 

समिति की अध्यक्षता राज्य में नशा निवारण कार्यक्रमों को लागू करने वाले विभाग के प्रधान/मुख्य सचिव/राज्यपाल द्वारा की जाती है। जिला स्तरीय समितियों की गतिविधियों की निगरानी करने तथा उन्हें सहायता और मार्गदर्शन प्रदान करने में राज्य स्तरीय अभियान समिति की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

इस अभियान की निगरानी केन्द्रीय स्तर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा स्थापित विभिन्न तंत्रों के माध्यम से तथा परियोजना निगरानी इकाई के राज्य समन्वयकों के माध्यम से की जाएगी।

 

Tags: Sukhwinder Singh Bindra , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab , Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD