Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

2025 की नशों की सबसे बड़ी बरामदगी: पाकिस्तान-आइएसआई द्वारा समर्थित नारको तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश

85 किलो हेरोइन समेत एक व्यक्ति गिरफ्तार

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Tarn Taran Police, Tarn Taran
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तरन तारन , 16 May 2025

Last updated on: May 17, 2025, 11:36 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई नशा विरोधी मुहिम ‘युद्ध नशोें विरूद्ध’ के दौरान 2025 की नशीली पदार्थों की सबसे बड़ी जब्ती करते हुए तरन तारन पुलिस ने यूके-आधारित ड्रग हैंडलर लाली द्वारा चलाए जा रहे पाकिस्तान-आइएसआई समर्थित नारको-तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया और मॉड्यूल के भारत-आधारित गुर्गे को 85 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। 

यह जानकारी डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने शुक्रवार को यहां दी। गिरफ्तार किए गए गुर्गे की पहचान अमरजोत सिंह उर्फ जोता संधू के रूप में हुई है, जो अमृतसर के गांव भिटेवाड़ में अपनी रिहायश को नेटवर्क के लिए एक प्रमुख गुप्त ठिकाने के रूप में इस्तेमाल कर रहा था।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि आरोपी अमरजोत अपने यूके-आधारित ड्रग हैंडलर लाली के इशारे पर काम कर रहा था और सीमा पार के नशा तस्करों से ड्रोन के माध्यम से नशीले पदार्थों की खेप प्राप्त कर रहा था। उन्होंने आगे कहा कि जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी अमरजोत ने विभिन्न सीमा स्थानों से हेरोइन की खेपें प्राप्त कीं और उन्हें पंजाब के अलग-अलग क्षेत्रों में सप्लाई करने के लिए स्थानीय सप्लायरों तक पहुंचाया।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में अगले-पिछले संबंध स्थापित करने के लिए जांच जारी है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और बरामदगियां संभव हैं। ऑपरेशन के विवरण साझा करते हुए सीनियर सुपरिन्टेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) तरन तारन अभिमन्यु राणा ने कहा कि भरोसेमंद सूचना पर कार्रवाई करते हुए, डीएसपी (ग्रामीण) गुरिंदरपाल सिंह नागरा की निगरानी में सीआईए स्टाफ की एक टीम ने एक योजनाबद्ध ऑपरेशन चलाया और तरन तारन के झबाल रोड के नजदीक आरोपी अमरजोत सिंह उर्फ जोता संधू को गिरफ्तार किया और उसके एक्टिवा स्कूटर से 5 किलो हेरोइन बरामद की।

एसएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान, आरोपी अमरजोत ने स्वीकार किया कि उसने 40-40 किलो की दो खेपें छिपाई हैं, जिनमें से एक रख सराय अमानत खां में छिपाई गई है और दूसरी एक गांव भिटेवाड़ के अपने घर में वाशिंग मशीन में छिपाई है। उन्होंने कहा कि दोनों स्थानों पर पुलिस टीमों को भेजा गया और दोनों से 40-40 किलो की दो खेपें बरामद की गईं, जिससे कुल हेरोइन की मात्रा 85 किलो तक पहुंच गई है।

उन्होंने आगे कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपी से प्राप्त नशीले पदार्थों की कुल मात्रा का पता लगाने के लिए सप्लायरों, डीलरों, खरीदारों और हवाला हैंडलरों के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के प्रयास जारी है। इस संबंधी एफआईआर नंबर 118 दिनांक 15 मई, 2025 को तरन तारन सिटी पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21 (सी) और 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Tarn Taran Police , Tarn Taran

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD