Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भाजपा मना रही ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का जश्न, देश के विभिन्न राज्यों में निकाली गई तिरंगा यात्रा

Dharmendra Pradhan, Dharmendra Debendra Pradhan, BJP, Bharatiya Janata Party, Ministry of Skill Development and Entrepreneurship
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संबलपुर/कुरुक्षेत्र , 16 May 2025

Last updated on: May 16, 2025, 18:32 IST

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता और भारतीय सशस्त्र बलों की बहादुरी के सम्मान में शुक्रवार को देश के विभिन्न राज्यों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। ओडिशा के संबलपुर में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मौजूद रहे। विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के निर्णायक नेतृत्व और सैनिकों की बहादुरी का प्रमाण है। वहीं, हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सांसद नवीन जिंदल और हिसार में किरण चौधरी ने यात्रा की कमान संभाली। 

केंद्रीय मंत्री ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को भारत की सैन्य ताकत दिखाई है। इस अभियान ने भारत की वैश्विक छवि को और मजबूत किया है। पहली बार पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकाने पूरी तरह नष्ट किए गए। यह हमारे सैनिकों की वीरता और एकता का प्रतीक है। 

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता हमारे सैनिकों की बहादुरी, राष्ट्र की सामूहिक इच्छाशक्ति और हमारे प्रधानमंत्री के निर्णायक नेतृत्व का प्रमाण है। जो लोग इस ऑपरेशन की आलोचना या अस्वीकृति कर रहे हैं, उन्हें अपने रुख पर पुनर्विचार करना चाहिए। उन्हें हमारे सशस्त्र बलों और इस देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।”उन्होंने सभी नागरिकों से राजनीतिक मतभेद भुलाकर भारतीय सेना के साथ एकजुटता दिखाने की अपील की। 

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है, यह केवल रुका है। अगर जरूरत पड़ी तो भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। हमें तिरंगा रैलियों के जरिए सैनिकों का मनोबल बढ़ाने और राष्ट्रीय एकता प्रदर्शित करने के लिए आगे आना चाहिए।”ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव ने भी सैनिकों की बहादुरी की सराहना की और कहा कि यह रैली देश की एकता और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के दृढ़ संकल्प को दर्शाती है।

'सिटीजन्स फॉर नेशनल सिक्योरिटी' द्वारा आयोजित इस रैली में हजारों लोग शामिल हुए। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ओडिशा के उपमुख्यमंत्री केवी सिंह देव और पंचायती राज मंत्री रबीनारायण नाइक ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। रैली की शुरुआत स्वतंत्रता सेनानी वीर सुरेंद्र साईं की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। 

इसके बाद तिरंगा मार्च जेल चौक से शुरू होकर कचेरी चौक के शहीद स्तंभ तक पहुंचा, जहां लोगों ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। रैली में राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, सांस्कृतिक समूहों और स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से पूरा शहर गूंज उठा।

वहीं हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सांसद नवीन जिंदल की अगुवाई में तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ, जिसमें करीब 10,000 लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान नवीन जिंदल ने कहा कि हम पीएम मोदी का धन्यवाद करना चाहते हैं, क्योंकि उनके नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। भारत के लोग बहादुर जाबाज सैनिकों को सलाम करते हैं। 

भारत ने पाकिस्तान को एक करारा झटका दिया है। जिन आतंकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर मिटाने का काम किया था, उन आतंकियों को मिटाने का काम हमारी सेना ने किया है। हम भारतीय सेना को सलाम करते हैं। भारतीय सेना की वीरता और सरकार की नीतियों ने जनता के दिलों में गहरी छाप छोड़ी है। यह यात्रा न केवल सैनिकों के बलिदान को सम्मानित करती है, बल्कि देश की एकता और आतंकवाद के खिलाफ संकल्प को भी मजबूत करती है।

हिसार में आज तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा आजाद नगर से शुरू होकर लघु सचिवालय तक पहुंची। इस यात्रा में राज्यसभा सांसद किरण चौधरी, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा समेत तमाम नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।इस दौरान सांसद किरण चौधरी ने कहा कि भारतवासी होने के नाते हमें आज गर्व है। हमारे पास आज ऐसा सशक्त नेतृत्व है जिसने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। 

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को एक सबक सिखाया है। उन्होंने कहा कि देश की सेना ने पाकिस्तान के आतंकी अड्डों को तहस-नहस कर दिया। पाकिस्तान गिड़गिड़ाते हुए अन्य देशों के पास जा रहा है। किरण चौधरी ने कहा कि देश के नेतृत्व ने हमारी सेवा को खुली छूट दी और सेना ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है। अब पाकिस्तान दुस्साहस करने से पहले बीस बार सोचेगा।

 

Tags: Dharmendra Pradhan , Dharmendra Debendra Pradhan , BJP , Bharatiya Janata Party , Ministry of Skill Development and Entrepreneurship

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD