Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

लाल चंद कटारूचक्क द्वारा वन विभाग के अधिकारियों को शहरी वानिकी परियोजना तैयार करने के निर्देश

शहरी क्षेत्रों में लंबे पेड़ लगाने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा

Lal Chand Kataruchak, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 May 2025

Last updated on: May 16, 2025, 12:27 IST

वन एवं वन्यजीव सुरक्षा मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज एक अनूठी पहल शुरू करते हुए विभाग के अधिकारियों को एक शहरी वानिकी परियोजना तैयार करने के निर्देश दिए जिसके तहत शहरी क्षेत्रों में लंबे पौधे लगाए जाएंगे। इन पौधों की सुरक्षा के लिए इनके चारों ओर ट्री गार्ड लगाए जाएंगे जिन पर विभाग का नाम लिखा होगा।

आज यहां एक बैठक के दौरान मंत्री ने कहा कि इस परियोजना के तहत छायादार वृक्षों के साथ-साथ फलदार वृक्ष लगाने पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए। एक और विशिष्ट कदम उठाते हुए श्री कटारूचक्क ने अधिकारियों को नीम, बरगद और पीपल को सुरक्षित वृक्षों के रूप में घोषित करने के लिए एक प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा जो कि इन वृक्षों के संरक्षण को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

शिवालिक पहाड़ियों और उत्तरी क्षेत्र में विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए, मंत्री ने राज्य में हरियाली के तहत रकबा बढ़ाने के उद्देश्य से पौधे लगाने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने की वकालत की। नानक बगीचियों और पवित्र वन के साथ ही हर विकास परियोजना में पारदर्शिता लाने पर जोर देते हुए, मंत्री ने कहा कि इन कार्यों के कार्यान्वयन में ढिलाई बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर प्रमुख मुख्य वनपाल (फॉरेस्ट फोर्स के प्रमुख) धर्मिंदर शर्मा, ए.पी.सी.सी.एफ. कम सी.ई.ओ. पनकैंपा सौरव गुप्ता, सी.सी.एफ.(हिल्स) निधि श्रीवास्तव, सी.एफ. उत्तरी संजीव तिवारी, सी.एफ. शिवालिक सर्कल श्री कन्नन, डी.एफ.ओ. होशियारपुर अवनीत सिंह, डी.एफ.ओ. पठानकोट धर्मवीर ढेरु, डी.एफ.ओ. रूपनगर हरजिंदर सिंह और दसूहा डिवीजन से दलजीत कुमार शामिल थे।

 

Tags: Lal Chand Kataruchak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD