Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'दिल ए नादान' में डांस के साथ मस्ती का तड़का, लोगों पर चला 'हाउसफुल 5' के नए गाने का खुमार

Akshay Kumar, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Abhishek Bachchan, Riteish Deshmukh , Jacqueline Fernandez, Sonam Bajwa, Nargis Fakhri, Dil E Nadaan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 15 May 2025

Last updated on: May 15, 2025, 17:47 IST

फिल्म 'हाउसफुल 5' का एक और गाना 'दिल ए नादान' रिलीज हो चुका है। गाने में स्टार्स के शानदार मूव्स ने फैंस का दिल जीत लिया है। गाने को नरगिस फाकरी, सोनम बाजवा, जैकलीन फर्नांडिस, अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख पर फिल्माया गया है। 

गाना पार्टी थीम पर आधारित है, इसमें डांस के साथ-साथ मस्ती का भी तड़का है। यह गाना टी-सीरीज के यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। इस गाने को मधुबंती बागची और सुमंतो मुखर्जी ने मिलकर गाया है। वहीं बोल कुमार ने लिखे हैं। इसके अलावा, कोरियोग्राफ आदिल शेख ने किया है। 

गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। यह गाना फिल्म का दूसरा म्यूजिक ट्रैक है, इससे पहले फिल्म का 'लाल परी' गाना रिलीज किया गया था। इस गाने को सिमर कौर और यो यो हनी सिंह ने गाया, जबकि कोरियोग्राफ रेमो डिसूजा ने किया। गाने में हनी सिंह और अक्षय कुमार की जोड़ी फिर से साथ देखने को मिली। 

इससे पहले ये दोनों कई हिट गानों में काम कर चुके हैं, जिसमें 'पार्टी ऑल नाइट', 'कुड़ी चमकीली', 'बॉस' जैसे गाने शामिल हैं। गाने में सभी कलाकार क्रूज पर नाचते-उछलते देखे जा सकते हैं। इसमें पूरा स्टारकास्ट नजर आ रहा है। संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और अक्षय कुमार भी एक फ्रेम में देखे जा सकते हैं।

फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, सौंदर्या शर्मा, चित्रांगदा सिंह, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, डीनो मोरिया, निकितेन धीर, रंजीत, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और नाना पाटेकर लीड रोल में नजर आएंगे।

अक्षय कुमार और रितेश देशमुख शुरू से ही इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं। बाकी कलाकार बाद में जुड़ते गए। 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी की पहली कॉमेडी फिल्म साल 2010 में आई थी। दो साल बाद 'हाउसफुल 2' आई। इन दोनों फिल्मों को साजिद खान ने डायरेक्ट किया था।

2016 में 'हाउसफुल 3' रिलीज हुई, जिसे साजिद और फरहाद ने निर्देशित किया। 2019 में 'हाउसफुल 4' पर्दे पर रिलीज हुई। इसे फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया। अब 'हाउसफुल 5' का निर्देशन तरुण मनसुखानी कर रहे हैं। वहीं साजिद नाडियाडवाला इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।

 

Tags: Akshay Kumar , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Abhishek Bachchan , Riteish Deshmukh , Jacqueline Fernandez , Sonam Bajwa , Nargis Fakhri , Dil E Nadaan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD