Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव

 

मंत्री रवजोत सिंह ने लापरवाही पर नकेल कसी, डेरा बस्सी में तेजी से सफाई के आदेश दिए

सफाई में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी; कचरा हटाने, नालियों की सफाई और बस स्टैंड निर्माण के लिए समयसीमा तय

Dr Ravjot Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government,  Kuljit Singh Randhawa, Dera Bassi, Komal Mittal, DC Mohali, Deputy Commissioner Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar, Gurpreet Singh Khaira
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

डेराबस्सी , 14 May 2025

Last updated on: May 15, 2025, 11:28 IST

मान सरकार की स्वच्छता में ढिलाई के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति को दोहराते हुए, पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत ने नगर परिषदों और निगमों में रहने वाले निवासियों की बुनियादी चिंताओं के समयबद्ध समाधान के लिए लोक-समर्थक वातावरण प्रदान करने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।डेराबस्सी शहर के अपने तड़के के दौरे के दौरान, उन्होंने चल रहे प्रोजेक्टों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को नागरिक मुद्दों को हल करने के लिए प्रयास तेज करने के निर्देश दिए।

डॉ. रवजोत ने बरवाला रोड से अपना दौरा शुरू किया, जहां उन्होंने बरसाती पानी की निकासी के प्रोजेक्ट की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को मानसून सीजन से पहले इसे पूरा करने के लिए काम तेज करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने अगले दो हफ्तों के अंदर विभिन्न सड़कों के किनारे मलबा तुरंत हटाने के आदेश दिए।

बस स्टैंड का निरीक्षण करते हुए, उन्होंने नगर परिषद को कहा कि वह तुरंत नए बस स्टैंड के निर्माण शुरू करने का रास्ता साफ करें, जिससे यातायात का प्रवाह सुचारू हो और आसपास की सड़कों पर भीड़ कम हो। मौजूदा बस स्टैंड के पीछे वाली सड़क का निरीक्षण करते हुए, उन्होंने क्षेत्र में कूड़े के ढेर पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) के उचित उपयोग पर जोर दिया और अधिकारियों को सफाई बनाए रखने और बदबू को दूर करने के निर्देश दिए।

ईसापुर-बकरपुर रोड (वार्ड 17) पर स्थित पंपिंग स्टेशन पर, डॉ. रवजोत ने जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों को डेरा जगाधारी क्षेत्र में गंदे पानी के निकासी के मुद्दों को प्रभावी ढंग से हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने भविष्य में पैदा होने वाली रुकावटों को दूर करने के लिए जरूरत पड़ने पर पाइपलाइनों को अपग्रेड करने के लिए भी कहा।

डॉ. रवजोत ने नगर परिषद और जल आपूर्ति अधिकारियों को सख्त शब्दों में जन शिकायतों को प्रभावी ढंग से हल करने या अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर परिषद और जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के बीच बेहतर तालमेल के महत्व पर जोर दिया ताकि नागरिक सुविधाओं को बढ़ाया जा सके। 

उन्होंने कार्यकारी अधिकारी को मुख्य सड़कों की सफाई को प्राथमिकता देने और फिर अंदरूनी गलियों में जाने के निर्देश दिए, जिसे पूरा करने के लिए दो हफ्तों की समय सीमा निर्धारित की गई।डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने स्थानीय निकाय मंत्री का दौरा करने के लिए धन्यवाद किया और सीवरेज, पानी की आपूर्ति और नए बस अड्डे के निर्माण सहित जरूरी स्थानीय मांगों को उजागर किया। 

डॉ. रवजोत ने तेजी से कार्रवाई का भरोसा देते हुए कहा कि मोहाली जिले में बढ़ रहे आवासीय और व्यापारिक प्रोजेक्टों को बुनियादी ढांचे की चुनौतियों से निपटने के लिए सक्रिय उपायों की जरूरत है, जिसके लिए स्थानीय सरकारें विभाग पुरजोर कोशिश कर रहा है।इस दौरे के दौरान स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तेजवीर सिंह और निदेशक गुरप्रीत सिंह खैहरा, उपायुक्त कोमल मित्तल, एडीसी (यूडी) अनमोल सिंह धालीवाल, ईओ विजय जिंदल और अन्य अधिकारी शामिल थे।

 

Tags: Dr Ravjot Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Kuljit Singh Randhawa , Dera Bassi , Komal Mittal , DC Mohali , Deputy Commissioner Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar , Gurpreet Singh Khaira

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD