Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कृष्ण लाल पंवार ने विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

वन टाइम सेटलमेंट स्कीम पुनः होगी लागू

Krishan Lal Panwar, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 May 2025

Last updated on: May 14, 2025, 15:42 IST

हरियाणा के खान एवं भू— विज्ञान मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व प्राप्तियों, खनिज अन्वेषण की प्रगति, अवैध खनन की रोकथाम, ई-नीलामी तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु विभाग द्वारा की जा रही गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि हर माह के पहले मंगलवार को विभाग की समीक्षा बैठक नियमित तौर पर की जाएगी।

श्री पंवार आज यहां खान एवं भू—विज्ञान विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई की जाए तथा खनिज संपदा का न्यायसंगत एवं सतत उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने के लिए आधुनिक तकनीक और डिजिटल माध्यमों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करें।

बैठक में मंत्री जी को जानकारी दी गई कि वन टाइम सेटलमेंट स्कीम जो पहले से चल रही थी उसका लाभ अधिक लोग नहीं ले पा रहे थे। इस पर मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस वन टाइम सेटलमेंट स्कीम को सरल तरीके से बनाकर लागू किया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्विंत हो सके और माइनिंग का काम सुचारू रूप से चल सके।

बैठक में खान एवं भू—विज्ञान के महानिदेशक श्री के.एम. पांडुरंग ने विभाग की गतिविधियों पर प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने कहा कि कोर्ट केस व एनजीटी के दिशा-निर्देशों की अनुपालना अवश्य की जानी चाहिए। जहां अवैध खनन की शिकायत मिलती है, उनकी जानकारी तुरंत उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाई जाए।

बैठक में विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री टी.एल. सत्यप्रकाश व मुख्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

 

Tags: Krishan Lal Panwar , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD