Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

इंदिरा गांधी के धोखे को पंजाब कभी माफ नहीं करेगा

सरबजीत सिंह झिंजर ने सुखजिंदर रंधावा के बयान पर साधा निशाना

Sarabjit Singh Jhinjher, Sarabjeet Singh Jhinjer, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 May 2025

Last updated on: May 13, 2025, 17:52 IST

यूथ अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी के सदस्य सरबजीत सिंह झिंजर ने कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तारीफ़ किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। फेसबुक लाइव के ज़रिए प्रतिक्रिया देते हुए झिंजर ने रंधावा के बयान को न सिर्फ़ असंवेदनशील बताया, बल्कि पंजाबी कौम के ज़ख्मों पर नमक छिड़कने जैसा बताया।

उन्होंने कहा, “यह हैरानी की बात है कि रंधावा जैसा नेता उस इंदिरा गांधी का बचाव कर रहा है, जिनकी नीतियों ने पंजाब के इतिहास में सबसे गहरे ज़ख्म दिए। ऑपरेशन ब्लूस्टार से लेकर SYL नहर के ज़रिए पंजाब का पानी लूटने तक — उनकी विरासत दमन और विश्वासघात की रही है।”

झिंजर ने यह भी याद दिलाया कि जब 1984 में श्री दरबार साहिब पर हमला हुआ था, तब यह आरोप लगे थे कि रंधावा के पिता ने मिठाई बांटी थी। “आज वही रंधावा इंदिरा गांधी को आदर्श के रूप में पेश कर रहा है। यह सिर्फ़ अज्ञानता नहीं, बल्कि एक सोची-समझी कोशिश है लोगों को गुमराह करने की।”

रंधावा के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा कि “भारत को एक बार फिर इंदिरा गांधी की ज़रूरत है”, झिंजर ने कहा, “पंजाब सब कुछ याद रखता है और इंदिरा गांधी व उनके परिवार को कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने पंजाब को आग में झोंका था, और हम वो दौर दोबारा लौटने नहीं देंगे।”

झिंजर ने ज़ोर देकर कहा कि पंजाब की तमाम परेशानियां — SYL से लेकर उग्रवाद तक — इंदिरा गांधी की नीतियों की देन थीं। “SYL परियोजना उन्हीं के कार्यकाल में शुरू हुई, और पंजाब का पानी छीन लिया गया। वो दौर दमन और राजनीतिक षड्यंत्रों का था।”

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा इंदिरा गांधी की प्रशंसा करना महज संयोग नहीं है, बल्कि किसी बड़ी राजनीतिक साजिश की तैयारी का संकेत है। “1992 में भी यही पैटर्न देखा गया था — और अब ऐसा लग रहा है कि 2027 के लिए ज़मीन तैयार की जा रही है।”

उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार सिमरनजोत सिंह मक्कड़ द्वारा केपीएस गिल के परिवार के साथ की गई बातचीत का हवाला देते हुए कहा कि यह भी उसी साज़िश का हिस्सा लगता है, जिससे पंजाब के इतिहास को तोड़ा-मरोड़ा जा रहा है और नई पीढ़ी को गुमराह किया जा रहा है।

झिंजर ने सवाल उठाया कि, “कांग्रेस आखिर क्या संकेत देना चाहती है जब वह इंदिरा गांधी को महान बताती है और केपीएस गिल जैसे अफसरों का बचाव करती है?”“क्या अकाली नेताओं को मिल रही धमकियां और राजनीतिक उद्देश्य से हो रही पुलिस कार्रवाइयाँ किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हैं?”

अपने अंतिम शब्दों में झिंजर ने पंजाब के युवाओं से अपील की कि वे इतिहास को समझें और सजग रहें। “यह वीडियो सिर्फ़ प्रतिक्रिया नहीं, बल्कि सच्चाई को उजागर करने की कोशिश है। हर पंजाबी को यह सोचना चाहिए कि क्या ये घटनाएं सिर्फ़ इत्तेफाक हैं या एक बार फिर अंधेरे इतिहास को दोहराने की कोशिश?”

 

Tags: Sarabjit Singh Jhinjher , Sarabjeet Singh Jhinjer , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD