पंजाब सरकार द्वारा राज्य में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सफल अभियान युद्ध नशों विरुद्ध के तहत जिला प्रशासन द्वारा रोटरी क्लब व विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं के सहयोग से 18 मई को विशेष मैराथन का आयोजन किया जा रहा है।आज डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद ने जिला प्रशासनिक परिसर में इस मैराथन के दौरान खिलाड़ियों द्वारा पहनी जाने वाली टी-शर्ट को औपचारिक रूप से जारी किया।
उन्होंने बताया कि यह मैराथन 18 मई को सुबह 7 बजे रोटरी क्लब, नजदीक आम खास बाग, सरहिंद से शुरू होगी और सरहिंद शहर के पांच किलोमीटर क्षेत्र को कवर करेगी।डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि नशे के सम्पूर्ण खात्मे के लिए जागरूकता पैदा करने की यह एक बड़ी पहल साबित होगी और शहर निवासियों को इसे सफल बनाने में सक्रिय रूप से शामिल होना चाहिए।
इस अवसर पर जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी वरिंदर सिंह टिवाना, डॉ. हतिंदर सूरी, रोटरी क्लब के प्रतिनिधि व अन्य सहयोगी सज्जन उपस्थित थे।