Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

सच्चा सशक्तिकरण मदद करना है, मुफ्त चीजें नहीं : जगदीप धनखड़

‘एक्ट ईस्ट’ नीति के तहत मेघालय के विकास की सराहना की

Jagdeep Dhankhar, Vice President of India, BJP, Bharatiya Janata Party, Act East Policy, Conrad Sangma, Chief Minister of Meghalaya
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 May 2025

Last updated on: May 13, 2025, 16:34 IST

भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने आज कहा, "किसी व्यक्ति की जेब को मुफ्त उपहारों या दान से सशक्त करना  सच्चा सशक्तिकरण नहीं है। सच्चा सशक्तिकरण वह है जब आप किसी व्यक्ति का हाथ थामकर उसे स्वयं सशक्त बनाने में मदद करते हैं। 

इससे खुशी मिलती है, संतुष्टि मिलती है, आपको आंतरिक शक्ति मिलती है और यह आपको आपके परिवार पर गर्व कराता है।" आज नई दिल्ली में मेघालय के गारो हिल्स, खासी हिल्स और जैंतिया हिल्स क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के सदस्यों को संबोधित करते हुए, श्री धनखड़ ने कहा, "हमारे देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है। 

90 के दशक में, यानी लगभग तीन दशक पहले, केन्द्र सरकार की एक नीति थी और वह नीति थी 'लुक ईस्ट'। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस नीति को एक नया आयाम दिया - 'लुक ईस्ट' से 'एक्ट ईस्ट'। और यह कार्रवाई बहुत प्रभावी ढंग से हुई है। मेघालय, मैं आपको बता दूं, पर्यटकों के लिए स्वर्ग है। 

प्रकृति का अनमोल उपहार।"'लुक ईस्ट, एक्ट ईस्ट' नीति के तहत हुई प्रगति पर प्रकाश डालते हुए उपराष्ट्रपति ने बल देकर कहा कि मेघालय में पर्यटन, खनन, आईटी और सेवा के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने राज्य की आर्थिक विकास और महिला सशक्तिकरण में उपलब्धियों की सराहना की और इसका श्रेय केंद्र और राज्य स्तर पर दूरदर्शी नेतृत्व को दिया। 

उपराष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में हुए शासन सुधारों और विकास की प्रशंसा करते हुए कहा, "यह दूरदर्शी नेतृत्व ही है जो अधिकारियों को सही दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। सौभाग्य से हमारे देश में पिछले एक दशक से यह हो रहा है और आपके राज्य में भी हो रहा है। 

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, देश ने पिछले एक दशक में अर्थव्यवस्था, बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी और महिला विकास, महिला सशक्तीकरण में ऐसी उपलब्धि हासिल की हैं जो दुनिया के लिए ईर्ष्या का विषय हैं। हमारी जनजाति संस्कृति शानदार है, हमारी जनजाति संस्कृति हमारी संपदा है” राज्य की आर्थिक प्रगति की सराहना करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा, "किसी राज्य की अर्थव्यवस्था का निर्धारण सकल राज्य घरेलू उत्पाद, जीएसडीपी से निर्धारित होता है। 

और इसके लिए मेघालय राज्य ने 13प्रतिशत की वृद्धि देखी है। साल दर साल 13प्रतिशत की वृद्धि बहुत प्रशंसनीय है। राज्य की अर्थव्यवस्था को बेहतर करने के लिए उनकी गहरी प्रतिबद्धता के लिए मुख्यमंत्री को बधाई। और अभी, यह अनुमानित है कि यह 66,000 करोड़ रुपये से अधिक है। 

मेघालय दिल से एक बड़ा राज्य है, लेकिन भौगोलिक रूप से उतना बड़ा नहीं है। लेकिन आपकी अर्थव्यवस्था का आकार अच्छा है। आपने एक बढ़ा लक्ष्य निर्धारित किया है। और आपका लक्ष्य है कि राज्य 2028 तक 10 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।"

समावेशी विकास के महत्व पर विचार व्यक्त करते हुए राज्य में अपार प्रतिभा और पर्यटन, खनन, आईटी, सेवा क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण है, मानव संसाधन का पोषण किया जाना चाहिए। मानव संसाधन को स्वतंत्र होना चाहिए। 

और उस श्रेणी में भी, सामाजिक विकास, आर्थिक विकास तब संतुलित होता है जब महिलाएं आगे आती हैं। मुझे बहुत खुशी और प्रसन्नता है कि रिवॉल्विंग फंड और संख्या दोनों के संबंध में दस गुना वृद्धि हुई है।" मेघालय के मुख्यमंत्री श्री कोनराड संगमा और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस बातचीत के दौरान उपस्थित थे ।

 

Tags: Jagdeep Dhankhar , Vice President of India , BJP , Bharatiya Janata Party , Act East Policy , Conrad Sangma , Chief Minister of Meghalaya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD