Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता भारतीय सेनाओं की पराक्रम की गाथाः राव नरबीर सिंह

सैन्य कर्मियों व उनके आश्रितों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 May 2025

Last updated on: May 13, 2025, 15:51 IST

हरियाणा के सैनिक एवं अर्ध-सैनिक कल्याण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता भारतीय सेनाओं के शौर्य एवं पराक्रम की एक और गाथा है। जिस प्रकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने धैर्य के साथ रणनीति बनाकर पहलगाम में नरसंहार करने वाले आंतकवादियों को करारा जवाब देकर एक वैश्विक नेता का परिचय दिया है। 

वह एक सराहनीय कार्य है। राव नरबीर सिंह ने कहा कि सैन्य कर्मियों व उनके आश्रितों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। वर्ष 2016 में अलग से सैनिक एवं अर्ध-सैनिक कल्याण विभाग का गठन किया गया है। इस विभाग में कार्यरत अधिकारियों की सेवानिवृति आयु रक्षा मंत्रालय के दिशा-निर्देशानुसार 58 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष किया गया है। 

उन्होंने कहा कि युद्ध के दौरान व आईईडी ब्लास्ट में मारे गए रक्षा कर्मियों एवं केंद्रीय अर्ध—सैनिक पुलिस बल के कर्मियों को दी जाने वाली एक्सग्रेसिया राशि 50 लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये की गई है। उन्होंने कहा कि वर्ष अक्टूबर 2014 के बाद से अब तक 410 शहीदों के आश्रितों को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है। 

वर्ष 2024-25 के लिए सैनिक एवं अर्ध-सैनिक कल्याण विभाग का बजट 13540.52 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। पलवल, पानीपत, झज्जर, नूंह, फतेहाबाद, जींद, नारनौल तथा रेवाड़ी में समेकित सैनिक सदन निर्माण के प्रस्ताव पर भी कार्य किया जाएगा। 

राष्ट्रीय इंडियन मीलिट्री कॉलेज देहरादून में पढ़ने वाले हरियाणा के विद्यार्थियों की स्कॉलरशिप राशि 1 अप्रैल, 2017 से 35 हजार बढ़ाकर 50 हजार रुपये प्रतिवर्ष की गई है। उन्होंने कहा कि रक्षा अकादमी से सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने उपरांत कमीशन प्राप्त करने वाले हरियाणा के अधिकारियों को एक लाख रुपये का स्टाइफंड भी उपलब्ध करवाया जाता है।

राव नरबीर सिंह ने कहा कि इसी प्रकार कर्तव्य परायणता के दौरान दिया जाने वाले सेना मेडल व विशिष्ट सेवा मेडल के लिए दी जाने वाली एक मुश्त राशि को वर्ष 2014 से बढ़ाकर 1,75000 रुपये किया गया है।

 

 

Tags: Rao Narbir Singh , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD