Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव

 

फार्मा ओपिओइड आपूर्ति नेटवर्क को बड़ा झटका

फाजिल्का में ट्रामाडोल की 60 हजार गोलियों सहित तीन नशा तस्कर काबू

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Fazilka Police, Fazilka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फाजिल्का , 12 May 2025

Last updated on: May 13, 2025, 11:39 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई नशा विरोधी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के दौरान फार्मा ओपिओइड आपूर्ति नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए, फाजिल्का पुलिस ने तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार करके ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड (100 मिलीग्राम) की 60,000 गोलियां बरामद की हैं। यह जानकारी आज यहाँ डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान प्रिंस कुमार निवासी मोहकम अराइयां, जलालाबाद, संदीप कुमार उर्फ संजू और जशनप्रीत सिंह उर्फ जशन दोनों निवासी कामरेवाला, जलालाबाद के रूप में हुई है। नशीले फार्मास्युटिकल पदार्थों की बड़ी खेप बरामद करने के अलावा, पुलिस टीमों ने उनकी मारुति ऑल्टो कार (डीएल-2एएफ-7049) जिसमें वे जा रहे थे, को भी जब्त कर लिया है।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि इस मामले में अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है ताकि इस पूरे फार्मा ड्रग सिंडिकेट को नष्ट किया जा सके। इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) फाजिल्का वरिंदर सिंह बराड़ ने बताया कि गांव लद्धू वाला उत्तर नजदीक जलालाबाद-श्री मुक्तसर रोड पर लगाए गए विशेष नाके के दौरान, इंचार्ज सीआईए-2 फाजिल्का इंस्पेक्टर सुनील कुमार की निगरानी अधीन और एसआई अमरीक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने श्री मुक्तसर साहिब की ओर से आ रही ऑल्टो कार जिसमें तीन सवार थे, को चेकिंग के लिए रोका।

उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान, पुलिस ने कार की पिछली सीट पर रखे गत्ते के डिब्बों में छुपा कर रखीं ट्रामाडोल की 60,000 गोलियां बरामद कीं और तीनों मुलजिमों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए मुलजिम अंतर-जिला नशा तस्करी नेटवर्क का हिस्सा थे और क्षेत्र में इन प्रतिबंधित फार्मास्युटिकल ओपिओइड्स की आपूर्ति कर रहे थे। 

उन्होंने आगे बताया कि इस मामले की आगे की जांच जारी है। इस संबंध में एफआईआर नंबर 52 दिनांक 11-05-2025 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22-सी और 29 के तहत फाजिल्का के थाना वैरोके में दर्ज की गई है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Fazilka Police , Fazilka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD