Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

गजेन्‍द्र सिंह शेखावत और किरेन रिजिजू ने राष्ट्रीय संग्रहालय में वैसाक दिवस समारोह में बुद्ध को श्रद्धा सुमन अर्पित किए

राष्ट्रीय संग्रहालय ने बुद्ध पूर्णिमा पर पवित्र अवशेषों की विधि-विधान के साथ उपासना की

Gajendra Singh Shekhawat and  Kiren Rijiju, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 May 2025

Last updated on: May 13, 2025, 11:29 IST

बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर, जिसे वैसाक या बुद्ध जयंती के नाम से भी जाना जाता है, नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की विधि-विधान के साथ उपासना की गई, जो भक्ति, संस्कृति और कलात्मक अभिव्यक्ति से ओतप्रोत एक आयोजन था। समारोह में संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू की अगुवाई में पुष्पांजलि अर्पित की गई।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की ओर से केन्द्रीय मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने वैश्विक बौद्ध समुदाय को शुभकामनाएं दीं और आज की दुनिया में बुद्ध की करुणा और सद्भाव की शिक्षाओं की प्रासंगिकता पर जोर दिया। उन्होंने पवित्र अवशेषों के प्रति इतनी व्यापक भागीदारी और श्रद्धा देखकर गहरी संतुष्टि व्यक्त की।केन्‍द्रीय संस्कृति मंत्री श्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत ने बुद्ध के जीवन की घटनाओं, विशेष रूप से आठ महान चमत्कारों (अष्टमहाप्रतिहार्य) को दर्शाने वाले स्तंभों में से एक पर ध्यान केन्‍द्रित किया। 

मेहमानों ने महायान और वज्रयान बौद्ध धर्म में विभिन्न बौद्ध देवताओं की प्रतिमाओं के प्रति कौतुहल दिखाया, जिसमें बोधिसत्व, मुकुटधारी बुद्ध, पारलौकिक बुद्ध (पंचतथागत), देवी और सहायक देवता (इष्टदेवता) शामिल हैं।इस शुभ अवसर पर राष्ट्रीय संग्रहालय के महानिदेशक श्री गुरमीत सिंह चावला; अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ के महानिदेशक श्री अभिजीत हलदर; और संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री समर नंदा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति श्रद्धेय भिक्षुओं, विद्वानों और आगंतुकों के साथ शामिल हुए।

मंत्रियों ने बुद्ध गैलरी का दौरा किया, जिसमें कला और पुरावशेषों के लुभावने संग्रह के माध्यम से भगवान बुद्ध के जीवन, शिक्षाओं और स्थायी दर्शन की खोज के बारे में जानकारी दी गई। उत्तर प्रदेश के पिपरहवा से खुदाई करके लाए गए कपिलवस्तु के अवशेष विशेष सम्‍मान दिया गया और वह गैलरी में मुख्‍य आकर्षण का केन्‍द्र थे।

प्रदर्शनी में बौद्ध धर्म के विकास को मथुरा और गांधार में प्रारंभिक प्रतीकात्मक चित्रण से लेकर सारनाथ, पाल, चोल और भौमकारा काल के दौरान इसके शैलीगत विकास तक दर्शाया गया है। महायान और वज्रयान परंपराओं में बोधिसत्व, पंचतत्वगत और इष्टदेवता की प्रतिमाओं ने आध्यात्मिक और कलात्मक अनुभव को समृद्ध किया।इस पवित्र अवसर को और भी अधिक जीवंत बनाने के लिए थंगका गैलरी ने भी चार चांद लगा दिए, जहाँ भावचक्र (जीवन का पहिया) सहित बेहतरीन स्क्रॉल पेंटिंग ने दर्शकों का मन मोह लिया। 

मंत्रियों ने इन भक्ति कलाकृतियों में परिलक्षित प्रतीकात्मकता और ध्यानपूर्ण मूल्य की गहराई की प्रशंसा की।समारोह के समापन पर, युवा और वृद्ध सभी आगंतुकों ने इंटरैक्टिव कार्यशालाओं और डीआईवाई काउंटरों की श्रृंखला में भाग लिया, जिसमें प्रार्थना ध्वज निर्माण, बौद्ध प्रतिमा विज्ञान सीखना, थंगका कलरिंग शीट, सेल्फी बूथ, लघु बुद्ध शिल्पकला और बौद्ध फिल्म प्रदर्शन जैसी गतिविधियां शामिल थीं।बुद्ध गैलरी पूरे दिन जनता के अवलोकन के लिए खुली रही, जिसमें इस अत्यंत पवित्र दिन पर भगवान बुद्ध की चिरस्थायी विरासत और आध्यात्मिक मार्गदर्शन को दर्शाया गया।

 

Tags: Gajendra Singh Shekhawat and Kiren Rijiju , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD