Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की

 

चुनाव आयोग द्वारा सीपीआई (एम) के प्रतिनिधिमंडल के साथ विचार-विमर्श: सिबिन सी

इससे पहले आयोग बसपा और भाजपा प्रतिनिधिमंडल के साथ भी कर चुका है मुलाकात

Sibin C, Election Commision Punjab, ECI, Chief Electoral Officer Punjab, CEO Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 May 2025

Last updated on: May 12, 2025, 11:46 IST

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू तथा डॉ. विवेक जोशी ने शनिवार को निर्वाचन सदन, दिल्ली में सीपीआई (एम) के महासचिव एम.ए. बेबी के साथ आए पार्टी प्रतिनिधिमंडल के साथ विचार-विमर्श किया। यह बातचीत चुनाव आयोग द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक पार्टियों के प्रधानों के साथ किए जा रहे विचार-विमर्श की श्रृंखला का हिस्सा है। इससे पहले चुनाव आयोग बसपा और भाजपा के प्रतिनिधिमंडल के साथ भी मुलाकात कर चुका है।

चुनाव आयोग ने विभिन्न हितधारकों के साथ अधिक और नियमित जुड़ाव को प्रोत्साहित करने के मद्देनजर राष्ट्रीय और राज्य स्तर की राजनीतिक पार्टियों के साथ विचार-विमर्श का सिलसिला शुरू किया है। इस बात की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी कि राष्ट्रीय और राज्य पार्टी अध्यक्ष अपने सुझाव और समस्याएं सीधे तौर पर आयोग के साथ साझा करें और इसी श्रृंखला के तहत राजनीतिक पार्टियों के साथ चुनाव आयोग ने सीधा संपर्क रखने के लिए विचार-विमर्श का यह सिलसिला शुरू कर दिया गया है।

यह पहल सभी हितधारकों के साथ मौजूदा कानूनी ढांचे के अनुसार चुनाव प्रक्रिया को और मजबूत और सुचारू बनाने के आयोग के दृष्टिकोण को दर्शाती है। इससे पहले, कुल 4,719 सर्वदलीय बैठकें की गईं, जिनमें मुख्य निर्वाचन अधिकारियों द्वारा 40 बैठकें, जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा 800 और ईआरओ द्वारा 3879 बैठकें शामिल हैं। इन बैठकों में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के 28,000 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए थे।

 

Tags: Sibin C , Election Commision Punjab , ECI , Chief Electoral Officer Punjab , CEO Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD