Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

आधुनिक युग का एयर डिफेंस सिस्टम : अपने जिस उत्पाद पर खुद चीन नहीं करता भरोसा, उसकी वजह से ही पाकिस्तान में मची तबाही

Operation Sindoor, India Pakistan Conflict, Pakistan Drone Attack, Indian Army Response, Line of Control, LoC, Indian Air Defence, Pakistan Missile Strike, Indo Pak Border Tensions, Pakistan, Attaullah Tarar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 May 2025

Last updated on: May 11, 2025, 17:39 IST

भारत और पाकिस्तान के बीच जो जंग जैसे हालात पैदा हुए थे, उसमें अब सीजफायर की घोषणा के बाद धीरे-धीरे थोड़ी नरमी लौट रही है। इस बीच भारत के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह करने का चीन और पाकिस्तान का दावा भी झूठा साबित हुआ है। जबकि, चीन जो खुद अपने एयर डिफेंस सिस्टम पर भरोसा नहीं करता, जिसने अपनी सुरक्षा के लिए खुद रूस से एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीद रखा है, उसके यहां तैयार एयर डिफेंस सिस्टम पर पाकिस्तान इतरा रहा है। जबकि, भारतीय सेना के पराक्रम के सामने उसके एयर डिफेंस सिस्टम की एक नहीं चली। 

भारत के एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 पर चीन और पाकिस्तान ने दुनिया में जो झूठ फैलाया था, उस पर भारत की तरफ से प्रतिक्रिया भी आ गई और भारत के एक रक्षा अधिकारी ने साफ कर दिया कि एस-400 पूरी तरह सुरक्षित है। भारत ने पाकिस्तान के हमलों के खिलाफ जो जवाबी कार्रवाई की, वह भारत के आधुनिक वायु रक्षा की विकसित होती प्रकृति का प्रदर्शन था, जो न केवल एक मजबूत बल्कि स्वयं के हवाई क्षेत्र की रक्षा करने में सक्षम होने के साथ विरोधी पाकिस्तान द्वारा तैनात चीनी निर्मित प्रणालियों को सफलतापूर्वक भेदने में कामयाब रहा। 

ऐसे में यह ध्यान देने योग्य है कि रक्षा के लिए इस बारे में बहस नहीं की जा सकती कि आप क्या खरीदते हैं, इस बारे में बहस हो सकती है कि आप क्या इकट्ठा करते हैं और यह कितना प्रभावशाली है।रूस से जो एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 भारत ने 5.4 अरब डॉलर खर्च करके खरीदा है। इसे दुनिया के सबसे ताकतवर एयर डिफेंस सिस्टम में से एक माना जाता है। इसके रडार की रेंज 600 किलोमीटर है। 

मतलब 600 किलोमीटर के दायरे में आ रही मिसाइल की ये पहचान कर, भेद सकता है। भारत का यह एयर डिफेंस सिस्टम ड्रोन, लड़ाकू विमान, बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के साथ ही एडवांस फाइटर जेट को भी आसानी से ध्वस्त कर सकता है। इसमें चार मिसाइलें लगी हैं, जिनकी रेंज अलग-अलग है। अलग-अलग ऊंचाई पर उड़ने वाले लक्ष्यों का पता लगाकर ये आसानी से उन्हें नष्ट कर सकता है।

जबकि, भारत ने पाकिस्तान के लाहौर में तैनात चीन में निर्मित एचक्यू-9 एयर डिफेंस को तबाह कर दिया। इसे पाकिस्तान ने 4 साल पहले चीन से खरीदा था, जिस पर खुद चीन भरोसा नहीं करता है।  पाकिस्तान ने यह एयर डिफेंस सिस्टम चीन से लाखों डॉलर खर्च कर खरीदा था। पाकिस्तान और चीन दोनों दावा करते थे कि एचक्यू-9 रूस के एस-400 जैसा मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम है, जो हवा में ही मिसाइल को इंटरसेप्ट करके खत्म कर देता है।

लेकिन, भारत ने अब पाकिस्तान के इस एयर डिफेंस को ही तबाह कर दिया। वहीं, भारत ने दुनिया के सबसे खतरनाक माने जाने वाले अमेरिका निर्मित एफ-16 फाइटर जेट को दो-दो बार मार गिराया है। इस चौथी पीढ़ी के फाइटर जेट को हर बार भारत के जांबाज विंग कमांडरों ने तीसरी पीढ़ी के मिग-21 से मार गिराया। इससे साफ पता चलता है कि युद्ध के मैदान में जंग जज्बे और हौसले से जीती जाती है। 

उसके लिए एक सफल और सुरक्षित रणनीति की जरूरत होती है, न कि युद्ध केवल आधुनिक हथियारों के दम पर जीता जा सकता है। ये चीनी एचक्यू-9 डिफेंस सिस्टम रूस की एस-400 और अमेरिका के पैट्रियट सिस्टम की टेक्नोलॉजी को चुराकर डेवलप किया गया है। इसका प्रयोग चीन, मोरक्को, तुर्किस्तान, उज़्बेकिस्तान, पाकिस्तान और मिस्र कर रहे हैं। 

चीन जिस एयर डिफेंस सिस्टम एचक्यू-9 और एचक्यू-16 को आधुनिक बताकर पाकिस्तान समेत कई देशों को बेच चुका है, वो खुद इस पर भरोसा नहीं करता है और रूस से एस-400 खरीद चुका है। चीन को भी पता है कि उसका यह डिफेंस सिस्टम जमीनी हमलों में कारगर है, हवा में नहीं। यही वजह रही कि जब भारतीय वायुसेना ने मिसाइलों और ड्रोन से हमला बोला तो चीनी सिस्टम उसे आसानी से पकड़ ही नहीं पाया और पाकिस्तान के कई इलाकों में भारत ने तबाही मचा दी।

 

Tags: Operation Sindoor , India Pakistan Conflict , Pakistan Drone Attack , Indian Army Response , Line of Control , LoC , Indian Air Defence , Pakistan Missile Strike , Indo Pak Border Tensions , Pakistan , Attaullah Tarar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD