Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हंगामी स्थिति से निपटने के लिए भगवंत मान सरकार द्वारा पुख्ता तैयारियां

47 करोड़ रुपये की लागत से अग्निशमन मशीनरी सीमावर्ती जिलों में तैनात

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Dr Ravjot Singh,Dr Sunny Singh Ahluwalia,Prabhjot Kaur, Kulwant Singh Mohali, Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

साहिबजादा अजीत सिंह नगर , 10 May 2025

Last updated on: May 10, 2025, 17:00 IST

सीमावर्ती इलाकों में तनाव की स्थिति के चलते किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने की तैयारियों के तहत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में हंगामी सेवाओं को मजबूत करने के लिए 47 करोड़ रुपये की लागत वाले अग्निशमन यंत्र/उपकरण राज्य के लोगों को समर्पित किए हैं। जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राज्य के साथ-साथ सीमाओं पर पैदा हो रहे तनाव के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। 

उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र की जरूरतों को पूरा करने के लिए छोटे और मध्यम फायर टेंडर (अग्निशमन या इमरजेंसी व्हीकल) और अन्य जरूरी मशीनरी सहित 47 करोड़ रुपये के अग्निशमन यंत्र राज्य के लोगों को समर्पित किए हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इनमें डिजास्टर डिप्लॉयमेंट किट (डीडी किट), हाइड्रोलिक कॉम्बी टूल कोलैप्स स्ट्रक्चर एंड रेस्क्यू किट (सीएसएसआर किट), गैस डिटेक्टर, फायर एंट्री सूट, बैटरी बैकअप लाइटिंग टावर, बहु-उद्देश्यीय फायर टेंडर, क्विक रिस्पांस व्हीकल और अन्य उपकरण शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपकरण पठानकोट, राजासांसी, फिरोजपुर और अन्य संवेदनशील स्थानों पर तैनात किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने के चलते सीमा पर पैदा होने वाली किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने में मददगार होंगे। 

भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार सीमावर्ती निवासियों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह मशीनरी/उपकरण संकट के समय राहत और बचाव कार्यों में अधिक मददगार साबित होंगे। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वर्तमान समय में किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में सशस्त्र सेनाओं की मदद के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही है।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Dr Ravjot Singh , Dr Sunny Singh Ahluwalia , Prabhjot Kaur , Kulwant Singh Mohali , Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD