Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

तरनतारन से 5 किलो हेरोइन, सात पिस्तौलों और 7.2 लाख रुपये की ड्रग मनी समेत दो गिरफ्तार

गिरफ्तार मुलजिम पाकिस्तान आधारित तस्करों के संपर्क में थे, सीमा पार से नशीले पदार्थों की सप्लाई के लिए ड्रोन का कर रहे थे इस्तेमाल: डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Tarn Taran Police, Tarn Taran
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तरनतारन , 09 May 2025

Last updated on: May 09, 2025, 18:27 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत चल रही नशा विरोधी मुहिम 'युद्ध नशों विरुद्ध' के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए तरनतारन पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय नारको-आतंकवाद तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए इसके दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी आज यहां डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए मुलजिमों की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ लव और जगरूप सिंह के तौर पर हुई है, जो तरनतारन के गांव फतेह चक्क के रहने वाले हैं। पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से 5 किलो हेरोइन, सात आधुनिक पिस्तौल- जिनमें चार .30 बोर ब्रेटा, दो पीएक्स 5 और एक .30 बोर स्टार मार्क शामिल है, के साथ 7.20 लाख रुपये की ड्रग मनी और करेंसी गिनने वाली मशीन बरामद की है। इसके अलावा पुलिस ने उनकी हैचबैक हुंडई आई20 कार को भी जब्त कर लिया है।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि दोषी लवप्रीत सिंह उर्फ लव पाकिस्तान स्थित तस्करों और उसके विदेशी हैंडलरों के साथ सीधे संपर्क में था। उन्होंने बताया कि जांच से यह भी पता चला है कि नशीले पदार्थों की खेपें सीमा पार से ड्रोन की मदद से फेंकी जा रही थीं। डीजीपी ने कहा कि इस मामले में अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और बरामदगियां होने की संभावना है।

ऑपरेशन के विवरण साझा करते हुए सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) तरनतारन अभिमन्यु राणा ने कहा कि विश्वसनीय सूचनाओं पर तेजी से कार्रवाई करते हुए डीएसपी डिटेक्टिव गुरिंदरपाल सिंह नागरा की निगरानी में सीआईए स्टाफ की पुलिस टीम ने लक्षित ऑपरेशन चलाया और तरनतारन के मोल्सरी पैलेस के नजदीक से दोनों मुलजिमों लवप्रीत सिंह और जगरूप सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान मुलजिम लवप्रीत ने खुलासा किया कि तरनतारन के झबाल चौक के नजदीक ग्रीन एवेन्यू में उसने किराए पर घर लिया हुआ है, जिसे वह नशीले पदार्थों और हथियारों की खेपों को छुपाने के लिए एक सुरक्षित पनाहगाह के तौर पर इस्तेमाल कर रहा था। उन्होंने आगे कहा कि गिरफ्तार किए गए मुलजिमों से अब तक प्राप्त किए गए नशीले पदार्थों और हथियारों की कुल मात्रा का पता लगाने के लिए सप्लायरों, डीलरों, खरीदारों और हवाला हैंडलरों के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने की कोशिशें की जा रही हैं।

इस संबंध में तरनतारन सिटी पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी), 23, 25 और 27(ए) और असला एक्ट की धारा 25(8) के तहत एफआईआर नंबर 109 दिनांक 08 मई, 2025 दर्ज की गई है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Tarn Taran Police , Tarn Taran

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD