Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

उरी के लगमा गांव में गिरा पाकिस्तानी बम, दुकान जलकर खाक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

उरी , 09 May 2025

Last updated on: May 09, 2025, 10:26 IST

पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा पर लगातार हमले की कोशिश जारी है। पाकिस्तान की ओर से 8 और 9 मई की मध्य रात्रि को भारत की ओर टारगेट करते हुए कई ड्रोन और मिसाइल दागे, जिसको भारतीय सेना ने हवा में ही नाकाम कर दिया। इसके अलावा पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर भी लगातार बिना उकसावे की गोलीबारी जारी है। 

पाकिस्तान ने उरी सेक्टर के लगमा गांव को भी निशाना बनाया गया है। सीमा पार से लगमा गांव में गिरे एक बम ने दुकान को तबाह कर दिया। यह बम एक दुकान के पास आकर गिरा, जिसके कारण दुकान पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास बड़े पैमाने पर गोलीबारी की है जिसमें जानमाल का काफी नुकसान भी हुआ है।

इस बीच, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला शुक्रवार को पाकिस्तानी ड्रोन हमले के विफल होने के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए श्रीनगर से जम्मू के लिए रवाना हो गए हैं।सीएम अब्दुल्ला ने अपने 'एक्स' हैंडल पर लिखा, "कल रात जम्मू शहर और संभाग के अन्य हिस्सों में पाकिस्तानी ड्रोन हमले के विफल होने के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए अब जम्मू जा रहा हूं।"

जम्मू, सांबा, आरएस पुरा और अन्य स्थानों पर सतर्क सैनिकों ने पाकिस्तानी ड्रोन और कम दूरी की मिसाइलों को निष्क्रिय कर दिया। पाकिस्तानी सैनिकों की मदद से आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की असफल कोशिश की।बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि कल रात करीब 11 बजे अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया गया। प्रवक्ता ने कहा कि घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों को सीमा के पाकिस्तानी हिस्से में वापस जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

भारतीय सेना के अतिरिक्त लोक सूचना महानिदेशालय ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर यह जानकारी दी और राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पोस्ट में लिखा गया है, "भारतीय सेना राष्ट्र की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सभी नापाक इरादों का बलपूर्वक जवाब दिया जाएगा।"

 

Tags: Military , Border Security Force , BSF , India Pakistan Conflict , Pakistan Drone Attack , Indian Army Response , Line of Control , LoC , Indian Air Defence , Operation Sindoor , Pakistan Missile Strike , Indo Pak Border Tensions

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD