Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

राजभवन में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस

Shiv Pratap Shukla, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan, World Red Cross Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 07 May 2025

Last updated on: May 07, 2025, 17:58 IST

राजभवन में आज विश्व रेडक्रॉस दिवस की पूर्व संध्या पर राज्य रेडक्रॉस सोसायटी और हिमाचल प्रदेश रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने राज्यपाल एवं हिमाचल प्रदेश रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ल तथा लेडी गवर्नर एवं प्रदेश रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा जानकी शुक्ला को रेडक्रॉस फ्लैग लगाए।

इस वर्ष विश्व रेडक्रॉस दिवस का विषय ‘मानवता को जीवित रखना है’ जो हमें यह संदेश देता है कि जरूरतमदों और पीड़ितों की मदद करना न केवल एक सामाजिक दायित्व है बल्कि हमारी मानवीय संवेदना का प्रमाण भी है। राज्यपाल ने रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा वैश्विक स्तर पर किए जा रहे सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन पीड़ित मानवता के लिए आशा की किरण है। 

उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि रेडक्रॉस सोसाइटी भविष्य में भी इसी तरह सेवा और समर्पण की भावना से कार्य करती रहेगी और समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। राज्यपाल के सचिव व राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी के महासचिव सीपी वर्मा, हिमाचल प्रदेश रेडक्रॉस और रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग के सदस्य सहित राजभवन के अधिकारी व कर्मचारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Shiv Pratap Shukla , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , World Red Cross Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD