Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अंबाला छावनी तहबाजारी दुकानदारों को मंत्री अनिल विज के प्रयासों से स्वामित्व योजना के तहत मिलेगा मालिकाना हक

नगर परिषद ने तह-बाजारी के लगभग 20 आवेदनों पर कार्रवाई करते हुए दुकानदारों को मालिकाना हक देने के लिए डिमांड नोट जारी किए, 15 डिमांड नोट और तैयार

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Svamitva Yojana, Teh Bazari
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अम्बाला , 07 May 2025

Last updated on: May 07, 2025, 16:08 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री श्री अनिल विज के विशेष प्रयासों से स्वामित्व योजना के तहत पहली बार अम्बाला छावनी में तह-बाजारी के आवेदन करने वाले दुकानदार अब दुकानों के मालिक बनेंगे। कैबिनेट मंत्री अनिल विज के दिशा-निर्देशानुसार नगर परिषद अम्बाला सदर द्वारा स्वामित्व योजना के तहत 20 वर्ष से ज्यादा पुराने तह-बाजारी के लगभग 20 आवेदनों पर कार्रवाई करते हुए दुकानदारों को मालिकाना हक देने के लिए उनके डिमांड नोट जारी कर दिए हैं। 

नगर परिषद दुकानदारों को मालिकाना हक लेने के लिए अब राशि जमा कराने को कहा गया है। इसके अलावा 15 डिमांड नोट और तैयार है जोकि आगामी एक-दो दिनों में जारी कर दिए जाएंगे। यानि 35 तह-बाजारी के मामलों में दुकानदारों को दुकानों का मालिकाना हक अतिशीघ्र मिलने जा रहा है।

नगर परिषद द्वारा जिन दुकानदारों को डिमांड नोट जारी किए गए हैं उन दुकानदारों को अब शीघ्र नगर परिषद में राशि जमा करानी होगी जिससे उन्हें तह-बाजारी की दुकानों का मालिकाना हक मिल सकेगा। मालिकाना हक मिलने पर वह दुकानों को बहुमंजिला बना सकेंगे।

वहीं कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी में नगर परिषद के 20 वर्ष से ज्यादा पुराने दुकानों के किराएदार, लीज धारक या तह बाजारी के दुकानदारों को स्वामित्व योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि लोग जल्द आवेदन जमा कराते हुए योजना का लाभ उठाए ताकि वह दुकानों के मालिक बन सकें।

सैकड़ों किराएदार अब तक उठा चुके स्वामित्व योजना का लाभ

कैबिनेट मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला छावनी में नगर परिषद दुकानों के 20 वर्ष से अधिक पुराने सैकड़ों किराएदार योजना का लाभ उठाते हुए दुकानों के मालिक बन चुके हैं। मंत्री अनिल विज द्वारा ही नगर परिषद अधिकारियों को इन मामलों में तेजी से कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश दिए गए थे जिसके तहत किराएदारों के बाद तह-बाजारी के मामलों के आवेदनों का भी निपटान किया जा रहा है।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Svamitva Yojana , Teh Bazari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD