Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री स्वच्छ जल शोधन योजना से गांवों में मिलेगा स्वच्छ पेयजल: आरएस बाली

नगरोटा विस में पेयजल भंडारण की क्षमता को बढ़ाने की प्राथमिकता

R S Bali, Raghubir Singh Bali, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला, नगरोटा , 06 May 2025

Last updated on: May 07, 2025, 13:07 IST

पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जल आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से 200 करोड़ रुपये के प्रावधान के साथ नई मुख्यमंत्री स्वच्छ जल शोधन योजना की शुरूआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के गांवों में लोगों को स्वच्छ पेयजल मिले इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से पेयजल भंडारण योजनाओं के विस्तार का निर्माण कार्य किया जा रहा है। 

मंगलवार को पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने गांव के बुजुर्गों से केरटा, पंडोल (सुन्नी) और बड़ी दा लाहड (खावा) में पेयजल भंडारण योजनाओं का उद्घाटन करवाने के उपरांत व्यक्त किए। आरएस बाली ने सुन्नी पंचायत के पंडोल और केरटा में 20 लाख की लागत से निर्मित 2 लाख लीटर की क्षमता के पेयजल भंडारण टंकी का बुजुर्गों से उद्घाटन करवाया। 

इसके उपरांत  11 लाख पांच हजार रूपये की लागत से 25 हजार लीटर क्षमता के पेयजल टैंक का उद्घाटन बुजुर्गों से करवाया। उन्होंने खावा पंचायत के बड़ी दा लाहड पहुँचकर 30 हजार लीटर की क्षमता के पेयजल टैंक का उद्घाटन गांव के बुजुर्गों से करवाया जिसे 17 लाख रुपये की लागत से बनाया गया है।  

उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा गांवों के अंदर बनी पानी की टंकियों की भंडारण क्षमता को अब बढ़ाने की जरूरत है जिससे लोगों को बेहतर पानी की सुविधा मिल सके। इस कार्य को प्रतिबद्धता के साथ किया जा रहा है जिसके परीणाम स्वरूप नए टैंक बनाए गए हैं।

उन्होंने सुन्नी केरटा में क्षतिग्रस्त सड़क के कार्य को एक माह में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर लोगों की समस्याओं को भी सुना और मौके पर उनका निपटारा किया।

 

Tags: R S Bali , Raghubir Singh Bali , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD