Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

एयर मार्शल पीके घोष ने 6वें वायुसेना मार्शल अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट के समापन समारोह की अध्यक्षता की

Military, Air Marshal PK Ghosh, Air Force Arjan Singh Memorial Hockey Tournament, Air Force, Indian Air Force
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 May 2025

Last updated on: May 07, 2025, 12:26 IST

वायु सेना प्रशासनिक अधिकारी प्रभारी एयर मार्शल पीके घोष ने 06 मई, 2025 को चंडीगढ़ में मुख्य अतिथि के रूप में वायु सेना मार्शल अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट के समापन समारोह की अध्यक्षता की। मार्शल ऑफ द एयर फोर्स अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का छठा संस्करण 29 अप्रैल से 6 मई 2025 तक वायुसेना चंडीगढ़ के रघबीर सिंह भोला हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया गया। 

इस प्रतियोगिता में दो अन्य देशों की वायु सेना हॉकी टीमों सहित बारह टीमों ने भाग लिया। इस टूर्नामेंट का नाम वायुसेना के महान मार्शल अर्जन सिंह डीएफसी के नाम पर रखा गया है, जिनका हॉकी खेल के प्रति जुनून बेजोड़ था। भारतीय वायुसेना के इस पूर्व सैनिक ने हमेशा ही वायु योद्धाओं को एक ऐसे वीर के रूप में प्रेरित किया, जिन्होंने आगे रहकर नेतृत्व किया, चाहे वह युद्ध का मैदान हो या फिर खेल का मैदान हो।

फाइनल मुकाबला भारतीय रेलवे और रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला के बीच खेला गया। भारतीय रेलवे की टीम ने मैच 2 गोल (टाई ब्रेकर में 3-1) से जीत लिया। अतुलदीप और अमृतपाल सिंह को क्रमशः मैन ऑफ द मैच तथा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया। 

एक भव्य पुरस्कार समारोह के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा टीमों को पदक व ट्रॉफी प्रदान की गईं, साथ ही विजेताओं को 3,00,000/- रुपये और उपविजेता को 2,00,000/- रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। इस समारोह के दौरान प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।

 

Tags: Military , Air Marshal PK Ghosh , Air Force Arjan Singh Memorial Hockey Tournament , Air Force , Indian Air Force

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD