Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अब उत्तराखंड में पेपर लीक हो गए, प्रधानमंत्री जी ये कब रुकेंगे?- केजरीवाल बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह

 

हरियाणा में अवैध गर्भपात और अवैध एमटीपी रखने वालों के खिलाफ राज्य टास्क फोर्स ने तेज की कार्रवाई

अवैध गर्भपात पर कसें नकेल, लिंग अनुपात में सुधार के लिए उठाये जाएं सख्त कदम : सुधीर राजपाल

Health, Sudhir Rajpal, Medical Termination of Pregnancy, MTP, Haryana, Sex Ratio in Haryana, Haryana Admin
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 May 2025

Last updated on: May 07, 2025, 11:09 IST

हरियाणा में लिंग अनुपात में सुधार के लिए गठित राज्य टास्क फोर्स की साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई पहलुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान अवैध गर्भपात पर अंकुश लगाने और ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत राज्य के लिंग अनुपात में और सुधार लाने पर खास तौर पर जोर दिया गया।

अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध गर्भपात पर सख्ती से रोक लगाई जाए।उन्होंने कहा कि किसी भी बीएएमएस डॉक्टर को मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (एमटीपी) प्रक्रिया करने की अनुमति नहीं है। इस तरह के किसी भी उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें मेडिकल लाइसेंस रद्द करना और क्लीनिक को सील करना शामिल है।

उन्होंने कहा कि 12 सप्ताह से अधिक के गर्भ का गर्भपात सख्ती से विनियमित किया जाना चाहिए। इसके लिए कम से कम दो पंजीकृत स्त्री रोग विशेषज्ञों की सिफारिशों के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से पूर्व अनुमोदन प्राप्त करना अनिवार्य होना चाहिए। अवैध गर्भपात के मामलों में सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल ने स्वास्थ्य सेवाओं की आड़ में अवैध चिकित्सकों और अपंजीकृत क्लीनिकों पर नकेल कसने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने जिला अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय करके ऐसे संस्थानों की पहचान करने और उन्हें तुरंत बंद करने का निर्देश दिया।  उन्होंने कहा कि राज्य के सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) अभियानों को मजबूत करने पर भी बल दिया। इसके लिए  लिंग निर्धारण और एमटीपी के संबंध में कानूनी प्रावधानों पर विशेष जागरूकता वैन, नाटकीय विज्ञापन और सोशल मीडिया आउटरीच को और अधिक व्यापक रूप से करने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 30 अप्रैल से 5 मई, 2025 के बीच लिंगानुपात 917 दर्ज किया गया है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में उल्लेखनीय सुधार है। अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल ने इसके लिए अनुकरणीय प्रतिबद्धता दिखाने वाले अधिकारियों और चिकित्सकों को पुरस्कृत करने के बारे कहा। 

वहीं, उन्होंने प्रस्ताव दिया कि कोई भी व्यक्ति या संस्था जो लगातार कानून का उल्लंघन करती पाई जाती है, उसे पेंशन और सब्सिडी सहित सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाले लाभ रोक दिये जाने चाहिए। बैठक के दौरान हाल ही में की गई प्रवर्तन कार्रवाई की समीक्षा भी प्रस्तुत की गई। बैठक में बताया गया कि करनाल के एक निजी अस्पताल के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू की गई है, जहां एक आवासीय परिसर से 20 एमटीपी किट जब्त की गई थीं। 

इसके अतिरिक्त, फरीदाबाद के एक निजी केमिस्ट के खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट का उल्लंघन करते हुए एक फर्जी ग्राहक को एमटीपी किट बेचने के लिए एफआईआर दर्ज की गई है। बैठक में ड्रग कंट्रोल ऑफिसर्स (डीसीओ) द्वारा प्रस्तुत रिपोर्टों की समीक्षा की गई और अस्पष्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए 12 डीसीओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सचिव और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक श्री आरएस ढिल्लो, आयुष के महानिदेशक श्री संजीव वर्मा और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Health , Sudhir Rajpal , Medical Termination of Pregnancy , MTP , Haryana , Sex Ratio in Haryana , Haryana Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD