Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अरविंद केजरीवालने पंजाब के हर गांव में खेल क्लब स्थापित करने की घोषणा की

युवाओं के लिए ‘बिज़नेस ब्लास्टर्स’ कार्यक्रम को बताया ज़रूरी

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Arvind Kejriwal, Garshankar, Parminder Singh Goldy, Raj Kumar Chabbewal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गढ़शंकर , 03 May 2025

Last updated on: May 04, 2025, 00:10 IST

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पंजाब के प्रत्येक गांव में खेल क्लब स्थापित करने की एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की, ताकि युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा जा सके और उन्हें नशे के खतरे से दूर रखा जा सके।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से युवाओं को संबोधित करते हुए श्री केजरीवाल ने ज़ोर देकर कहा कि ये क्लब अत्याधुनिक खेल सुविधाओं से सुसज्जित होंगे, जो युवाओं को एथलेटिक्स व अन्य खेलों में उत्कृष्टता हासिल करने का अवसर प्रदान करेंगे। उन्होंने शहीद भगत सिंह व अन्य शहीदों के जीवन को युवाओं के सामने प्रस्तुत कर उनमें देशभक्ति और लक्ष्य साधने की भावना जगाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सराहना की।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि तीन दिवसीय लीडरशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं में एक नई चेतना व ऊर्जा का संचार करेगा, जो पंजाब में नशे के विरुद्ध जंग में अहम भूमिका निभाएंगे।श्री केजरीवाल ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनसे नशा पीड़ितों को नशा छुड़ाओ और पुनर्वास केंद्रों की ओर प्रेरित करने की अपील की ताकि आने वाली पीढ़ियों को नशे की बुराई से बचाया जा सके। 

उन्होंने दिल्ली में लागू ‘आप’ की पहलों का उल्लेख करते हुए 11वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए सफल बिज़नेस ब्लास्टर्स प्रोग्राम का ज़िक्र किया, जो युवाओं में उद्यमशीलता को बढ़ावा देता है।उन्होंने कहा कि व्यापारिक नेतृत्व पंजाबियों के खून में है और युवाओं को अपनी अपार संभावनाओं का उपयोग खेल और व्यवसाय में कर उज्जवल भविष्य का निर्माण करना चाहिए। श्री केजरीवाल ने राज्य के युवाओं को पूर्ण समर्थन देने का भरोसा दिलाया और कहा कि इस उद्देश्य की प्राप्ति में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

उन्होंने कहा कि ‘आप’ खेल, शिक्षा व पुनर्वास के समन्वय से युवाओं को सशक्त बनाने और नशे के पूर्ण उन्मूलन हेतु प्रतिबद्ध है। श्री केजरीवाल ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब यही युवा नेता, स्वयंसेवी संगठन और अन्य भागीदार पंजाब को नशा मुक्त और प्रगतिशील राज्य बनाने में सफलता हासिल करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह दृढ़ता से मानते हैं कि युवा असीम ऊर्जा से भरे हैं, जिसे सही दिशा में मोड़ने की आवश्यकता है, और इसी कारण युवा क्लबों की समाज में अहम भूमिका है। उन्होंने संतोष जताया कि पंजाब सरकार युवाओं की ऊर्जा को आत्मविकास और टीम भावना से जुड़ी गतिविधियों में बदलने के लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि ये क्लब विभिन्न प्रतिभाओं वाले युवाओं को तैयार करेंगे, जैसे—टीम बिल्डिंग, जरूरतमंदों की मदद की भावना, खेलों व शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना, प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण के प्रति जागरूकता, लोक नृत्य, गायन, कला व हस्तशिल्प, उद्यमिता व अन्य क्षेत्रों के लिए प्रेरणा देना।श्री केजरीवाल ने उम्मीद जताई कि ये युवा क्लब एक सशक्त, आत्मप्रेरित और सकारात्मक ऊर्जा के रूप में उभरेंगे, जो युवाओं को विवेक, न्याय, साहस और संयम जैसे चार शाश्वत मूल्यों पर आधारित स्थायी खुशी की ओर प्रेरित करेंगे। 

उन्होंने कहा कि यह पहल युवाओं को नशे से दूर रखने और राज्य की सामाजिक-आर्थिक तरक्की में एक सक्रिय भागीदार बनाने में मदद करेगी।उन्होंने सभी युवाओं से इस अभियान में पूरे उत्साह से भाग लेने की अपील की, ताकि सबके सहयोग और सद्भाव से पंजाब को एक प्रगतिशील व खुशहाल राज्य बनाया जा सके।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Arvind Kejriwal , Garshankar , Parminder Singh Goldy , Raj Kumar Chabbewal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD