Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आप नेताओं ने हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने के खिलाफ जमकर किया राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन

कहा - पंजाब के पानी पर सिर्फ पंजाब का अधिकार, भाजपा सरकार की तानाशाही नहीं करेंगें बर्दाश्त

Lal Chand Kataruchak, Kuldeep Singh Dhaliwal, Dr Ravajot Singh, Tarunpreet Singh Sond, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Bhakra Beas Management Board, BBMB, Protest, Agitation, Demonstration
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 May 2025

Last updated on: May 02, 2025, 12:42 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के माध्यम से हरियाणा को अतिरिक्त पानी आवंटित करने के भाजपा नीत केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ राज्य भर में व्यापक विरोध प्रदर्शन किया। आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में कहा कि पंजाब के जल संसाधनों पर सिर्फ पंजाब का हक है। 

पंजाब के सामने आ रही चुनौतियों को उजागर करते हुए कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने विभिन्न जिलों में विरोध प्रदर्शन किया और पंजाबियों से एकजुट होकर इस असंवैधानिक कदम का विरोध करने का आग्रह किया। प्रदर्शन के दौरान पंजाब के कई स्थानों पर भाजपा नेताओं के पुतले भी जलाए गए....

अमृतसर

कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ समेत आप विधायक डॉ. अजय गुप्ता, बलदेव मियादियां, गुरदेव लखना, मोती लाल भाटिया, जसप्रीत सिंह, डॉ. इंद्रपाल, इकबाल सिंह भुल्लर और मनीष अग्रवाल ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ के आवास के सामने प्रदर्शन किया।

पठानकोट

मंत्री लालचंद कटारूचक, आप नेता अमित मिंटू और विभूति शर्मा ने आप वालंटियरों के साथ न्यू बैंक कॉलोनी में भाजपा नेता अश्वनी शर्मा के आवास के बाहर धरना दिया और केंद्र सरकार की पंजाब विरोधी नीतियों की निंदा की।

लुधियाना

विधायक पप्पी पराशर, मदन लाल बग्गा, दलजीत ग्रेवाल भोला, कुलवंत सिद्धू, जीवन सिंह संगोवाल और अमनदीप मोही सहित दर्जनों आप नेताओं ने भाजपा के असंवैधानिक फैसले को चुनौती देते हुए अरोड़ा पैलेस दाना मंडी में विरोध प्रदर्शन किया।

पटियाला

आप विधायक देव मान, कुलवंत बाजीगर, कुंदन गोगिया, रंजीत हडाना, मेघ चंद शेरमाजरा और तेजिंदर मेहता ने पंजाब के जल अधिकारों के लिए न्याय की मांग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के आवास मोती महल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

रूपनगर

कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस, विधायक दिनेश चड्ढा और नेता हरमिंदर दाहने ने रूपनगर के बेला चौक पर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया और घोषणा की कि पंजाब अपने जल संसाधनों का और अधिक दोहन बर्दाश्त नहीं कर सकता।

फाजिल्का और श्री मुक्तसर साहिब

आप नेता नरिंदर पाल सिंह सवाना, अरुण नारंग और शमिंदर सिंह खिंडा ने प्रदर्शनों का नेतृत्व किया और दावा किया कि पंजाब का पानी पूरी तरह से पंजाब का है। दूसरे राज्यों को जबरदस्ती देना तानाशाही है। मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने पट्टी में पार्टी नेताओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया तथा भाजपा द्वारा बीबीएमबी के दुरुपयोग की निंदा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाया।

मंत्री डॉ. रवजोत ने शाम चौरासी में धरना देकर केंद्र सरकार द्वारा पंजाब का पानी मोड़ने के प्रयास की निंदा की और प्रधानमंत्री का पुतला भी फूंका। इस मुद्दे पर बोलते हुए मंत्री लाल चंद कटारूचक ने कहा, "पंजाब का पानी हरियाणा को आवंटित करने के लिए भाजपा नीत केंद्र सरकार की मनमानी कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पंजाबी इस अन्याय के खिलाफ एकजुट हैं।"

आप पंजाब के सभी नेताओं ने पंजाब के जल अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और सभी पंजाबियों से इस असंवैधानिक व अन्यायपूर्ण निर्णय के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने का आग्रह किया। पार्टी ने कानूनी और सार्वजनिक लामबंदी सहित सभी मोर्चों पर अपना संघर्ष जारी रखने की शपथ ली। उन्होंने कहा कि पंजाब के पानी पर सिर्फ पंजाब का अधिकार है और आम आदमी पार्टी इसे किसी भी कीमत पर सुरक्षित रखेगी।

 

Tags: Lal Chand Kataruchak , Kuldeep Singh Dhaliwal , Dr Ravajot Singh , Tarunpreet Singh Sond , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Bhakra Beas Management Board , BBMB , Protest , Agitation , Demonstration

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD