Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

लेफ्टिनेंट जनरल जेपी मैथ्यू 40 साल बाद सीआईएससी के पद से सेवानिवृत्त हुए

संयुक्तता, साइबर और अंतरिक्ष क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित

Military, Army, Indian Army, Lt Gen JP Mathew, Chief of Integrated Defence Staff, CISC, Indian Armed Forces
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Apr 2025

Last updated on: Apr 30, 2025, 16:18 IST

लेफ्टिनेंट जनरल जेपी मैथ्यू, लगभग चार दशकों की सेवा पूरी करने के बाद 30 अप्रैल, 2025 को चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (सीएईएससी) पद से सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति के दिन, उन्होंने नई दिल्ली में राष्ट्रीय समर स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और शहीद नायकों को श्रद्धांजलि दी। 

उन्हें साउथ ब्लॉक लॉन में तीनों सेनाओं की तरफ से औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। वे अप्रैल 2023 से सीआईएससी के पद पर थे और इस दौरान उन्होंने तीनों सेनाओं के बीच एकजुटता और तालमेल को बढ़ावा दिया। लेफ्टिनेंट जनरल मैथ्यू ने महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विश्वसनीय क्षमता हासिल करने की दिशा में रक्षा साइबर एजेंसी और रक्षा अंतरिक्ष एजेंसी के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने सरकार के आत्मनिर्भर भारत विजन के अनुरूप, भारतीय रक्षा उद्योग और शिक्षा जगत के साथ सहयोग को भी प्रोत्साहित किया। डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट, मिलिट्री इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और नेशनल डिफेंस एकेडमी में बड़े सुधारों को आगे बढ़ाने और पाठ्यक्रम की समीक्षा करने से लेकर महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने तक उन्होंने सशस्त्र बलों में विविधता और समावेश को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पड़ोसी देशों के साथ रक्षा सहयोग बनाए रखने और क्षेत्रीय स्थिरता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए लेफ्टिनेंट जनरल मैथ्यू ने विभिन्न मंचों पर भारतीय सशस्त्र बलों का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने सशस्त्र बलों की मानवीय सहायता और आपदा राहत क्षमताओं को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

दिसंबर 1985 में पंजाब रेजिमेंट में कमीशन प्राप्त करने वाले जनरल ऑफिसर जेपी मैथ्यू, 09 जनवरी, 2022 को इसी रेजिमेंट के कर्नल बने। उनकी शानदार सेवाओं के लिए उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक, उत्तम युद्ध सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

 

Tags: Military , Army , Indian Army , Lt Gen JP Mathew , Chief of Integrated Defence Staff , CISC , Indian Armed Forces

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD