Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कृष्ण लाल पंवार ने रतनलाल कटारिया मैमोरियल चैंपियनशिप में विजेता और उपविजेता टीमों के लिए ट्राफी का किया अनावरण

श्री पंवार ने हरियाणा खेल कल्याण संघ को 5 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पंचकूला , 29 Apr 2025

Last updated on: Apr 29, 2025, 19:09 IST

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार व ओलंपिक संघ के महासचिव   ने कहा कि हरियाणा के खिलाडियों ने खेलों में अपनी प्रतिभा का लोहा दुनियाभर में मनवाया है। देश के एक तिहाई मैडल हरियाणा के खिलाडी ही जीतकर लाते है जो हमारे लिए गर्व की बात है।

विकास एवं पंचायत मंत्री सोमवार को पंचकूला में प्रथम संस्करण रतनलाल कटारिया मैमोरियल चैंपियनशिप हरियाणा खेल कल्याण संघ (पंजीकृत) द्वारा 2 मई से 18 मई तक आयोजित राष्ट्रीय स्तर के अंडर-19 लड़को के क्रिकेट चैंपियनशिप के अवसर पर बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने हरियाणा खेल कल्याण संघ को 5 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की।

इस अवसर पर पंचकूला महापौर कुलभूषण गोयल व बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष व टूर्नामेंट की संयोजक बंतो कटारिया भी उपस्थित थी। विकास एवं पंचायत मंत्री ने बताया कि आज क्रिकेट पूरी दुनिया में लोकप्रिय खेलों में गिना जाता है। हरियाणा ही नहीं पूरे भारत के युवा, बडे बूढे शोक से क्रिकेट मैच को देखते है और आईपीएल और 20-20 मैचों में तो युवाओं का जमघट लगा रहता है। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की खेल नीति पूरे देश में नंबर-1 है। उसी तरह से हरियाणा के खिलाड़ी भी ओलंपिक खेलों में सबसे ज्यादा मैडल जीतकर देश व प्रदेश का नाम दुनियाभर में चमका रहे है और नंबर एक खिलाडी बन गए है। उन्होंने बताया कि ओलंपिक में गोल्ड मैडल जीतने वाले खिलाडी को हरियाणा सरकार छह करोड रुपये, सिल्वर मैडल जीतने वाले खिलाडी को चार करोड रुपये व ब्राॅंज मैडल जीतने वाले खिलाडी को ढाई करोड रुपये का नकद इनाम व योग्यता के आधार पर नौकरियां उपलब्ध करवा रही है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार युवाओं में प्रतिभा को निखारनें के लिए नर्सरियों के माध्यम से अच्छे खिलाडियों का चयन कर रही है, जिससे इन खिलाडियों को कोचिंग दी जा सके ताकि चयनित खिलाडी खेलों में मैडल जीतकर प्रदेश व देश का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सके। इस अवसर पर ओलंपिक संघ के महासचिव श्री पंवार ने राष्ट्रीय स्तर के अंडर-19 लड़को के क्रिकेट चैंपियनशिप में विजेता और उपविजेता टीमों के लिए ट्राॅफी का भी अनावरण किया।

उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में ऑल इंडिया से 10 राज्यों की टीम हिस्सा लेंगी और मैदान में अपना जौहर दिखाएंगी। उन्होंने बताया कि 2 मई से 18 मई तक चलने वाली राष्ट्रीय स्तर के अंडर-19 लड़को के क्रिकेट टूर्नामेंट में पूरे भारत से युवा प्रतिभाएं पंचकूला के ताऊ देवी लाल खेल स्टेडियम में अपना बेस्ट खेल दिखाएंगी। 

उन्होंने बताया कि यह टूर्नामेंट प्रथम संस्करण स्वर्गीय श्री रतनलाल कटारिया पूर्व केंद्रीय मंत्री व अंबाला सांसद की याद में आयोजित किया जाएगा। श्री कटारिया राजनीति की दुनिया में बडी शख्सियतों में गिने जाते थे।

 

Tags: Krishan Lal Panwar , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD