Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रदेश सरकार सिख गुरुओं की शिक्षाओं को प्रचारित व प्रसारित करने का कर रही है काम- नायब सिंह सैनी

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Apr 2025

Last updated on: Apr 29, 2025, 18:47 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सिख समाज को आगे बढ़ाने का काम किया है। हरियाणा सरकार भी उन्हीं का अनुसरण करते हुए सिख समाज की भलाई के लिए अनेक कार्य कर रही है।प्रदेश सरकार सिख गुरुओं की शिक्षाओं को प्रचारित व प्रसारित करने का काम कर रही है और सिख समाज के इतिहास को संजों कर रखने का भी काम किया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज अपने निवास स्थान संत कबीर कुटीर में सिख समाज के लोगों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में विकास की राह पर तीव्र गति से बढ़ रहा है। इसी तरह से हरियाणा में भी विकास की गति का पहिया तेजी से घूम रहा है। इस विकास को और अधिक गति देने के लिए हम सभी ने मिलकर प्रयास करने होंगे।

उन्होंने कहा कि केंद्र व हरियाणा की सरकार किसानों की सच्ची हितैषी हैं। इसी का साक्ष्य है कि हरियाणा में किसानों की सभी फसलों की एमएसपी पर खरीद की जा रही है और पिछले साढ़े दस सालों में किसानों को फसलों के खराबे को लेकर सरकार 14500 करोड़ रुपये दे चुकी है, जबकि वर्ष 2014 से पहले कांग्रेस की सरकार में किसानों को फसल खराबे के तौर पर महज 1155 करोड़ रुपये दिए गए थे।

उन्होंने कहा कि यमुनानगर में बन रहे मेडिकल कालेज का नाम श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखा गया है। इसी तरह से बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के नाम से लोहगढ़ में म्यूजियम बनाने का काम जल्द शुरू हो जाएगा और वही लोहगढ़ में मार्शल आर्ट स्कूल का निर्माण करवाया जाएगा। इसी तरह से नाडा साहिब से पोंटा साहिब सड़क का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम से रखा गया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कुरुक्षेत्र में सिख म्यूजियम बनाने के लिए जमीन चिन्हित कर ली है। इस म्यूजियम में सिख इतिहास से जुड़ी धरोहर संरक्षित की जाएंगी, जिससे युवाओं को इतिहास की जानकारी मिलेगी।  मुख्यमंत्री ने सिख समाज के लोगों को आश्वासन दिया कि आपके द्वारा रखी गई मांगों को संबंधित विभागों को भेजकर समाधान कराया जाएगा।

इस अवसर पर करनाल के विधायक श्री जगमोहन आनंद और सरदार तिरलोचन सिंह सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD