Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राज्य की नगरपालिकाओं की प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए 16वें केंद्रीय वित्त आयोग ने हरियाणा में शहरी स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

नगरपालिकाओं को सशक्त बनाने और शहरी शासन को बेहतर करने पर हुई चर्चा

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Apr 2025

Last updated on: Apr 29, 2025, 14:17 IST

16वें केंद्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया की अध्यक्षता में सोमवार को शहरी स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में राज्य की नगरपालिकाओं की प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए प्रतिनिधियों से सुझाव प्राप्त किए गए। इस दौरान, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री विकास गुप्ता ने नगर पालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए विभाग द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों की जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि करों, शुल्कों और अन्य फीस के न्यूनतम और अधिकतम दरों को तय करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जो नगरपालिकाओं के लिए मार्गदर्शक के रूप में कार्य करेंगी। उन्होंने बताया कि नगर निगमों की वित्तीय शक्तियों को 2.50 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये किया गया है। इसी प्रकार, नगरपालिका, परिषदों और समितियों की वित्तीय सीमा भी 1 करोड़ रुपये से 2.50 करोड़ रुपये और 25 लाख रुपये से 2.50 करोड़ रुपये तक बढ़ाई गई है। 

विभाग ने कार्यों में पारदर्शिता लाने और नागरिकों की सुविधाओं के लिए कई डिजिटल पोर्टल भी विकसित किए हैं। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में नगरपालिकाओं के इस्टैब्लिशमेंट खर्च का केवल 11 प्रतिशत स्वंय की आय से पूरा हो पा रहा है, जबकि शेष राज्य वित्त आयोग (SFC) अनुदानों के माध्यम से वहन किया जा रहा है। 

उन्होंने नगरपालिकाओं के लगातार बढ़ते खर्च को देखते हुए अतिरिक्त अनुदान देने की आवश्यकता की मांग की है। उन्होंने बताया कि नगर लेखा सुधार (Municipal Accounting Reforms) लागू किए गए हैं और बजट बनाने तथा आय-व्यय की निगरानी के लिए एक विशेष पोर्टल भी बनाया गया है। इसके अलावा, संपत्ति कर दरों, कर स्लैब और जल दरों के पुनर्गठन पर भी विचार किया जा रहा है। 

56 नगरपालिकाओं की विकास योजनाएं बनाई जा चुकी हैं और शेष कार्य प्रगति पर हैं। बैठक में 6वें राज्य वित्त आयोग (2021-22 से 2025-26 अवधि के लिए गठित) की प्रगति पर भी चर्चा हुई। इस आयोग के तहत शहरी स्थानीय निकायों को 11,504.5 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जिसमें से नगरपालिकाओं को 8,203.4 करोड़ रुपये की राशि वित्तीय वर्ष 2024-25 तक जारी की जा चुकी है, जिसमें (SFC) आधारित अनुदान भी शामिल हैं।

बैठक में आयोग से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के 5 लाख से कम आबादी वाले शहरों के लिए विशेष अनुदान, शहरी सार्वजनिक परिवहन तथा शहरों में गलियों के पुर्ननिर्माण के लिए विशेष अनुदान की मांग की गई। इसके अलावा, खेल के मैदान और स्टेडियम जैसी मनोरंजनयुक्त सुविधाओं के विकास के लिए भी वित्तीय सहायता की सिफारिश की गई।

इस बैठक में वित्त आयोग के सदस्य श्रीमती एनी जॉर्ज, श्री अजय नारायण झा, डॉ. मनोज पांडा और डॉ. सौम्य कांती घोष के साथ-साथ हरियाणा के नगर निगमों के महापौर और नगरपालिका परिषदों तथा समितियों के अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Dr Arvind Panagariya , Chairman Finance Commission , Haryana Admin , Anurag Rastogi , Chief Secretary Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD