Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हरियाणा ने 16वें वित्त आयोग के समक्ष राजस्व हिस्सेदारी बढ़ाने का मजबूती से मामला रखा - डॉ. अरविंद पनगढ़िया

हरियाणा ने डिविजिबल-पूल में राज्य की हिस्सेदारी बढ़ाने का किया समर्थन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Apr 2025

Last updated on: Apr 29, 2025, 14:15 IST

16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी तथा राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आज यहाँ आयोग की "कंसल्टेशन-विजिट" के दौरान बैठक की। बैठक के बाद डॉ. पनगढ़िया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश की वित्तीय जरूरतों और राजस्व हस्तांतरण की मांगों के बारे में एक प्रजेन्टेशन दिया गया है।

डॉ. पनगढ़िया ने बताया कि इस प्रजेन्टेशन में अब तक हुई हरियाणा की आर्थिक प्रगति को दर्शाया गया था। इसके अलावा , प्रदेश सरकार ने उनके समक्ष आपत्ति जताई गई है कि पिछले कुछ वर्षों में हरियाणा राज्य को "सेंट्रल टैक्स रेवेन्यूज" के हस्तांतरण में अपने हिस्से से कम प्राप्त हुआ है। डॉ. पनगढ़िया ने माना कि हरियाणा की ओर से इस मामले में मजबूती से पक्ष रखा गया है।

डॉ. पनगढ़िया ने बताया कि वित्त आयोग की प्राथमिक भूमिका स्थानीय निकायों और आपदा राहत के लिए अनुदान देना होता है।  इसके अलावा, केंद्र और राज्यों के बीच केंद्र सरकार के टैक्स-रेवेन्यूज का विभाजन करना है। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार  अन्य राज्य डिविजिबल-पूल में मौजूदा हिस्सा 41% से बढ़ाकर 50% करने की मांग उठाते रहे हैं , हरियाणा ने भी उसी मांग को आयोग के समक्ष रखा है। 

उन्होंने यह भी बताया कि "होरिजेंटल-डिविजिबल" पर हरियाणा ने पिछले फॉर्मूले की तुलना में कुछ महत्वपूर्ण बदलावों करने का भी प्रस्ताव रखा है। उन्होंने बताया कि हरियाणा द्वारा बदलाव के लिए जो प्रमुख सिफारिशें की गई हैं , उनमें जनसंख्या के वेटेज  ( Weightage) को 15% से घटाकर 7.5% करना और एरिया के वेटेज को 15% पर बनाए रखना शामिल है। हरियाणा ने वन्य और पारिस्थितिकी को दिए जाने वाले वेटेज को 10% से घटाकर 5% करने का भी प्रस्ताव दिया है। 

हरियाणा ने इन्कम-डिस्टेंस वेटेज को 45% से घटाकर 15% करने का भी सुझाव दिया है। हरियाणा की तरफ से तर्क दिया गया है कि बड़े राज्यों में प्रति व्यक्ति आय के मामले ने हरियाणा की सबसे अधिक है, इसलिए मौजूदा फॉर्मूला उसके लिए नुकसानदेह है। इसके अलावा, हरियाणा ने टैक्स रेवेन्यू जेनरेशन में अपनी मजबूत परफॉरमेंस को आधार बनाते हुए टैक्स और फ़िस्कल-एफ़र्ट  के लिए वेटेज को 2.5% से बढ़ाकर 35% करने की सिफारिश की है। 

डेमोग्राफिक-परफोर्मन्स  के लिए वेटेज को 12.5% से घटाकर 7.5% करने का प्रस्ताव किया गया है। इसके अलावा, हरियाणा ने  यह भी कहा है कि जीएसटी लागू होने के कारण उनके राजस्व में हानि हुई है। उसके लिए एक नया-क्राइटेरिया शुरू करने का सुझाव दिया है, जिसका प्रस्तावित वेटेज 15% है।  हरियाणा का कहना है कि इससे उनके वित्तीय नुकसान की भरपाई हो सकेगी।

उन्होंने कहा कि औपचारिक प्रजेंटशन के अलावा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने और सुझाव भी दिए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) तथा सशस्त्र बलों में हरियाणा के नागरिकों की भागीदारी को डेवोलुशन के लिए एडिशनल-क्राइटेरिया के रूप में विचार करने का प्रस्ताव दिया है। डॉ. पनगढ़िया ने कहा कि आयोग देशभर में हितधारकों से व्यापक रूप से परामर्श कर रहा है। हरियाणा 24वां राज्य है, जहां आयोग ने "कंसल्टेशन-विजिट" की है।

यह "कंसल्टेशन-विजिट" विभिन्न राज्यों में जून 2025 तक चलेगी। आयोग की अंतिम रिपोर्ट 31 अक्टूबर, 2025 तक प्रस्तुत की जानी है। जीएसटी लागू होने के बाद हरियाणा को हुए नुकसान के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में डॉ. पनगढ़िया ने कहा कि कई अन्य राज्यों ने भी इस बारे में चिंता जाहिर की है और आयोग से जीएसटी में उनके योगदान के आधार पर राज्यों को वर्गीकृत करने के लिए मानदंड विकसित करने का अनुरोध किया गया है। 

उन्होंने बताया कि हरियाणा ने टैक्स मैनेजमेंट और फिस्कल एफर्ट से संबंधित मुद्दों पर प्रकाश डाला है, जो दोनों एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि 16वां वित्त आयोग पिछले वित्त आयोग की तुलना में अलग परिस्थितियों में काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि 15वें वित्त आयोग ने जहाँ कोविड-19 महामारी के दौरान काम किया था , वही अब अब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित भारत  बनाने के विजन के तहत दृष्टिकोण बदल गया है। 

उन्होंने कहा कि आयोग सभी सुझावों पर सावधानीपूर्वक विचार कर रहा है और कोई भी निर्णय आयोग के सभी सदस्यों की सहमति से लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और संतुलित हस्तांतरण ढांचे को सुनिश्चित करने के लिए आयोग की वेबसाइट के माध्यम से सार्वजनिक प्रेजेंटशन सहित राज्यों और अन्य हितधारकों से प्राप्त सुझावों पर सावधानीपूर्वक विचार किया जा रहा है।

इस अवसर पर 16वें वित्त आयोग की सदस्य श्रीमती एनी जॉर्ज मैथ्यू, डॉ. मनोज पांडा और डॉ. सौम्य कांति घोष, हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल और सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री के.एम. पांडुरंग भी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Arvind Panagariya , Chairman Finance Commission , Haryana Admin , Anurag Rastogi , Chief Secretary Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD