Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा में ड्रग फ्री हरियाणा साइक्लोथॉन 2.0 को झंडी दिखाकर किया रवाना

सिरसा के विभिन्न गांवों से होते हुए आज ओढ़ा में होगा समापन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिरसा , 27 Apr 2025

Last updated on: Apr 28, 2025, 13:57 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विकसित भारत और विकसित हरियाणा के सपने को साकार करने के लिए प्रदेश को नशा मुक्त बनाना अत्यंत आवश्यक है। इसलिए ड्रग फ्री हरियाणा के अभियान में सभी को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट होकर हरियाणा के युवा को सशक्त और मजबूत बनाना है। 

उन्होंने संत समाज, खाप पंचायतों, सरपंचों और प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे इस महाअभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और नशा मुक्त हरियाणा बनाने की दिशा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के हर वर्ग का सहयोग नशे के खिलाफ लड़ाई में निर्णायक भूमिका निभा सकता है। सभी मिलकर एक मजबूत और स्वस्थ हरियाणा के निर्माण में सहभागी बनें। 

श्री नायब सिंह सैनी आज सिरसा में ड्रग फ्री हरियाणा साइक्लोथॉन 2.0 के समापन अवसर पर साइकिल यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करने उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। साइक्लोथॉन आज शहीद भगत सिंह स्टेडियम के नज़दीक से शुरू होकर सिरसा के अलग अलग इलाके में जायेगी और आज ओढ़ा में इसका समापन होगा। इससे पहले मुख्यमंत्री स्वयं साइकिल चलाकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे और नशा मुक्त हरियाणा का संदेश दिया।

ऊर्जा, उत्सव और एकता का यह अद्भुत संगम नशे के खिलाफ सामूहिक लड़ाई का प्रतीक

मुख्यमंत्री ने श्री सरसाई नाथ जी, श्री गुरु चिल्ला साहिब जी और तारा बाबा जी की धरा को प्रणाम करते हुए कहा कि आज साइक्लोथॉन के माध्यम से सिरसा में ऊर्जा, उत्सव आर एकता का जो अद्भुत संगम देखने को मिला है, यह नशे के खिलाफ सामूहिक लड़ाई का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस साइक्लोथॉन को खाप पंचायतों ने अपना समर्थन दिया है, ये गौरव की बात है।

उन्होंने कहा कि गत 5 अप्रैल को हिसार से शुरू हुई यह साइकिल रैली पूरे प्रदेश का भ्रमण कर आज 23 दिनों की यात्रा के बाद अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंची है। उन्होंने इस रैली में भाग लेने वाले सभी युवाओं को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि इन युवाओं ने दिन-रात एक कर नशा मुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया है। 

यह केवल एक रैली नहीं थी, बल्कि एक नई सोच की शुरुआत थी, जिसमें स्वास्थ्य, पर्यावरण, सड़क सुरक्षा और युवा सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आयोजकों, प्रतिभागियों और नागरिकों ने यह सिद्ध कर दिया है कि जब लक्ष्य नेक हो, सोच ईमानदार हो और प्रयासों में जन-भागीदारी हो, तो समाज की किसी भी बुराई को जड़ से मिटाया जा सकता है।

हरियाणा की धरती जवान, पहलवान और किसान की धरती, यहां नशे के लिए कोई स्थान नहीं

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा की धरती जवान, पहलवान और किसान की धरती है, यहां नशे के लिए कोई स्थान नहीं है। हम सभी को मिलकर धाकड़ हरियाणा को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि आज साइक्लोथॉन का अंतिम पड़ाव है, लेकिन इसे अंतिम पड़ाव न मानकर नशे के विरूद्ध लड़ाई की शुरुआत मानें और ये संकल्प लें कि हरियाणा से एक-एक घर, एक-एक गांव को नशा मुक्त करना है। निश्चित तौर पर इस अभियान के सार्थक परिणाम आएँगे।

उन्होंने कहा कि नशे की गिरफ्त में आ चुके युवाओं को नशे से बाहर निकालने के लिए नशा मुक्ति केंद्र चलाए जा रहे हैं। सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में भी अलग से नशा मुक्ति केंद्र खोले हैं। सरकार ने नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पंचकूला में एक अन्तर्राज्यीय ड्रग सचिवालय की स्थापना की है।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमने सरपंचों से भी आग्रह किया है कि वे अपने गांवों को नशा मुक्त करें, प्रदूषण मुक्त बनाएं, स्वच्छता, स्वास्थ्य इत्यादि मानकों पर उच्च प्रदर्शन करें। प्रदेशभर में पहले स्थान पर आने वाले ऐसे गांव को 51 लाख रुपये, दूसरे स्थान पर 31 लाख रुपये तथा तीसरे स्थान पर आने वाले गांव को 21 लाख रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति नशे के मकड़ जाल में फंस चुका है, तो उससे दूरी न बनाएं बल्कि उनकी मदद करके उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास करें।

उन्होंने कहा कि सरकार ने मानस पोर्टल बनाया है, जिस पर कोई भी नागरिक नशे की तस्करी करने वालों की सूचना दे सकता है उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा। इसके अलावा, एसएचओ को भी निर्देश दिए गए हैं कि उनके अधिकार क्षेत्र में आने वाले गांवों में नशे से संबंधित शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाए। उनके अधिकार क्षेत्र में पड़ने वाले सभी गांवों के नशा मुक्त होने पर संबंधित एसएचओ को भी सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस साइकिल रैली ने यह साबित कर दिया है कि आज का युवा सिर्फ पढ़ाई और नौकरी की ओर ही नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों और अपने स्वास्थ्य को लेकर भी सजग है। उन्होंने कहा कि आज इस अवसर पर सभी संकल्प लें कि हरियाणा को नशा मुक्त बनाएंगे।  इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल कौशिक सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Sirsa , Drug Free Haryana , Say No To Drug , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Nasha Mukt Haryana Abhiyan , War Against Drugs , Mohan Lal Badoli , Krishan Kumar Bedi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD