Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के आदर्शों के पालन का संकल्प लें आमजन : हरविन्द्र कल्याण

करनाल के रामलीला भवन में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पेशावर कांड के स्मृति दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

करनाल , 27 Apr 2025

Last updated on: Apr 28, 2025, 13:44 IST

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने आमजन से अपील की है कि वे वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के स्मृति दिवस समारोह पर उनके आदर्शों की पालना का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि मेहनत और ईमानदारी के कारण गढ़वाली समाज का विशेष स्थान है। इसे भविष्य में भी बनाए रखें। विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण रविवार को करनाल में गढ़वाल सभा की ओर से वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पेशावर कांड के स्मृति दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

इस मौके पर पहलगाम हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। उन्होंने कहा कि वीर चंद्र सिंह में देश भक्ति कूट-कूट कर भरी हुई थी। देश की माटी के प्रति उनका अटूट विश्वास था। आज स्मृति दिवस पर वे वीर चंद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत के साथ-साथ विश्व के अन्य देश भी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं। पहलगाम की घटना ने पूरी मानवता को झझकोर कर रख दिया है। पूरा विश्व घटना की निंदा कर रहा है।

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली का व्यक्तित्व प्रेरणा देने वाला

विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि वीर चंद्र सिंह का व्यक्तित्व प्रेरणा देने वाला है। उनके संदेश को जीवन में धारण करने की जरूरत है। आज हर नौजवान को देश के प्रति समर्पण का भाव बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्य समाज के लिए भी अच्छे होने चाहिए। वीर चंद्र सिंह ने ब्रिटिश हुकूमत का भारत के खिलाफ आदेश मानने से इंकार कर दिया था जिसके कारण न केवल उन्हें पदावनत किया गया बल्कि कठोर सजा भी सुनाई गई।

 

Tags: Harvinder Kalyan , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD