Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गुरुग्राम को जलभराव से मुक्त करना केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक ज़िम्मेदारी है : राव नरबीर सिंह

नगर निगम व जीएमडीए अधिकारियों के साथ की बैठक

Rao Narbir Singh, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरुग्राम , 26 Apr 2025

Last updated on: Apr 28, 2025, 12:45 IST

हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि गुरुग्राम को जलभराव से मुक्त करना केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक ज़िम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि निगम व प्राधिकरण ने जलभराव के जो भी क्रिटिकल पॉइंट्स चिन्हित किए हैं। उन प्रत्येक पॉइंट्स पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाए।राव नरबीर आज गुरुग्राम में नगर निगम व जीएमडीए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए अब तक की प्रगति का आकलन करने, चुनौतियों का समाधान करने के लिए अन्य उपायों पर भी चर्चा की गई।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पानी की निकासी के लिए आवश्यक उपायों को प्राथमिकता देने और समस्या की जड़ तक पहुंचने के लिए स्थायी समाधान निकाले। उन्होंने कहा कि निगम व प्राधिकरण के अधिकारी जलभराव को लेकर किए जा रहे उपायों व उसकी प्रगति रिपोर्ट निरन्तर उनके कार्यालय तक भिजवाना सुनिश्चित करें। जिन स्थानों पर ड्रेन इनलेट मिसमैच है। उसके लिए दोनों विभाग मिलकर काम करें।  

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ड्रेनेज सिस्टम की तर्ज पर छोटे सीवरेज नेटवर्क की सफाई भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राव नरबीर सिंह ने नगर निगम क्षेत्र में स्थित 41 माइक्रो एसटीपी प्लांट की कार्यप्रणाली की मौजूदा स्थित की रिपोर्ट तलब करते हुए क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अगले 15 दिन में सभी एसटीपी की जांच करवाएं। इसके साथ ही जिन औधोगिक इकाइयों में एसटीपी का रखरखाव नही किया जा रहा,  उन पर एफआईआर करवाने की दिशा में आगे बढ़ें। 

उन्होंने निगम अधिकारियों से कहा कि निगम क्षेत्र में जो भी गैर कार्यात्मक बूस्टर है उनको निर्धारित समय में चालू कराएं।बैठक में मंत्री को जीएमडीए के अधिकारियों ने जल भराव के उपायों की प्रगति से अवगत कराते हुए कहा कि स्टॉर्म वाटर ड्रेन में अभी 12 किलोमीटर क्षेत्र में डिसिल्टिंग का काम जारी है जोकि 30 जून से पहले पूरा कर लिया जाएगा। लेग 2 में भी सफाई के नए काम का अवार्ड किया गया है। 

इसी प्रकार सीवरेज सिस्टम की सफाई में अभी तक 85 किलोमीटर नेटवर्क की सफाई की जा चुकी है व 11 किलोमीटर पर काम चल रहा है। जिसे निर्धारित अवधि में पूरा कर लिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया की जिला में स्थित 404 रेन वाटर हार्वेस्टिंग की सफाई के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है जिसमें निर्धारित प्रक्रिया के तहत 10 जून तक सभी रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम साफ कर दिए जाएंगे। 

इसी प्रकार सेक्टर 72 ए से राष्ट्रीय राजमार्ग 48 तक मास्टर ट्रेन के 4500 मीटर नेटवर्क में 74 प्रतिशत सफाई का काम पूरा हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पैदल पारपथ की सफाई व्यवस्था को लेकर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए निगम आयुक्त अशोक गर्ग ने बताया कि निगम द्वारा इनकी सफाई करवाई जा रही है। भविष्य में इनके रखरखाव व सफाई को लेकर भी एस्टीमेट तैयार करवाया जाएगा। निगम क्षेत्र में अभी 41 माइक्रो एसटीपी है जिसमें से 28 सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं।

 

Tags: Rao Narbir Singh , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD