Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में केंडल लाइट मार्च में भाग लिया

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Protest, Agitation, Demonstration
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 25 Apr 2025

Last updated on: Apr 26, 2025, 17:08 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला में  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति द्वारा 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में आयोजित केंडल लाइट मार्च में भाग लिया। केंडल लाइट मार्च का आयोजन शेरे-पंजाब से ऐतिहासिक रिज तक किया गया। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति की हाल ही में सम्पन्न हुई बैठक में यह साफ संदेश दिया गया कि देश की एकता और अखंडता पर जो भी बाहरी ताकतें प्रकार करेंगी, कांग्रेस पार्टी उसका मुहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी मजबूती के साथ केंद्र सरकार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की शांत वादियों में जिस प्रकार बाहरी ताकतों ने अशांति फैलाने का काम किया और जिस प्रकार पहलगाम में घूमने आए पर्यटकों को चुन-चुनकर निशाना बनाया, वह अत्यंत निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार के साथ है। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा ऐसी है कि देश की अखंडता के लिए दो-दो प्रधानमंत्रियों ने बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि जिस समय पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या की गई, वो भी देश की एकता और अखंडता पर प्रहार था। श्री सुक्खू ने कहा कि पहलगाम में 28 पर्यटकों की नृशंस हत्या भी देश की एकता पर प्रहार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और हिमाचल प्रदेश सरकार पहलगाम हमले के सभी मृतकों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करती है तथा कंेद्र सरकार जो भी कदम उठाएगी, पार्टी उसका भरपूर समर्थन करेगी। इस घटना के मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार की सुबह राज्य सचिवालय ओर सभी उपायुक्त कार्यालयों में  मौन रखा गया।  

हिमाचल कांग्रेस मामलों की प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, स्वास्थ्य मंत्री डा. (कर्नल) धनी राम शांडिल, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, एचपीटीडीसी के अध्यक्ष आरएस बाली, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, महापौर सुरेंद्र चौहान, विधायकगण, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भारी संख्या में उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Protest , Agitation , Demonstration

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD