Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पहलगाम में हमला करने वाले पाताल से भी खोज कर मिट्टी में मिलाए जाएंगे : जयराम ठाकुर

पाकिस्तान की आने वाली पीढ़ियां कभी भूल नहीं पाएंगी, पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 25 Apr 2025

Last updated on: Apr 26, 2025, 12:15 IST

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ठियोग के खनार में आयोजित राज्य स्तरीय ठोडा मेला मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।  मेले में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पहलगाम में जिन लोगों ने देश के निर्दोष लोगों की हत्या की है वह लोग चाहे पाताल में भी छुपे होंगे तो भी उन्हें मिट्टी में मिला दिया जाएगा। घटना होते ही देश के गृह मंत्री अमित शाह तुरंत कश्मीर पहुंच जाते हैं। प्रधानमंत्री अपना सऊदी अरब का दौरा रद्द कर भारत लौटते हैं और आगे की रणनीति बनाने के लिए एयरपोर्ट पर ही सभी जिम्मेदार अधिकारियों से ब्रीफिंग लेते हैं । 

पाकिस्तान को अपने किए के लिए ऐसी कीमत चुकानी पड़ेगी कि उसकी आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी। प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सिंधु जल संधि को खत्म कर दिया है। जिससे आने वाले समय में पाकिस्तान एक-एक बूंद पानी के लिए तरसेगा। पाकिस्तान को उसके किए की सजा मिलेगी और इस हमले में शामिल एक एक आतंकी के साथ ऐसा सलूक होगा जिसकी कल्पना उन्होंने सपने में भी नहीं की होगी।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जिस तरह की बर्बरता निहत्थे लोगों के साथ की गई है, धर्म पूछ–पूछ कर उन्हें मारा गया है यह किसी भी मनुष्य का काम नहीं हो सकता है। ऐसे लोग मानवता के अपराधी हैं। उन्हें इस धरती पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। इस घटना से कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हर कोई आहत है। सभी की संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। पूरा देश कठोर से कठोर कार्रवाई चाहता है। भारत सरकार आतंकियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई करेगा कि नजीर बनेंगी। पूरा देश प्रधानमंत्री के साथ है।

ठोडा खेल को मिले राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान

जयराम ठाकुर ने कहा कि ठोडा हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय खेलों में से एक है। जो प्रदेश भर में कई जगह पर पूरे हर्ष उल्लास और उत्साह के साथ खेला जाता है। इस खेल का इतिहास सदियों पुराना है। इस पारंपरिक और साहसिक खेल की मोहक पोशाक युद्ध के सामान जैसे तलवार, डांगरू, खुखरी और परंपरागत वाद्य यंत्रों का लोक संगीत एक तरफ जहां इस खेल की सभ्यता को बढ़ाते हैं, वही हमारी समृद्धि संस्कृति की झलक भी प्रस्तुत करते हैं। 

गीत, संगीत, नृत्य, सवाल–जवाब एवं तीरंदाजी एक साथ अनगिनत विधाएं समेटे विश्व का एकमात्र खेल है ठोडा। यह खेल अपने आप में त्रेता युग के भगवान राम के बाँस के धनुष कोदंड का इस्तेमाल करती है। दोनों टीमें पाशी और साटी पांडवों और कौरवो का प्रतिनिधि करती हैं। हिमाचल प्रदेश के शिमला,सिरमौर एवं सोलन जिलों में खेला जाने वाला ये अनूठा खेल गजब का रोमांच एवं मनोरंजन समेटे पारंपरिकता को प्रदर्शित करने वाली समृद्ध धरोहर है। पारंपरिक रूप से इस खेल को ऐतिहासिक खश कबीलों द्वारा आरम्भ किया गया। 

उन्होंने इस खेल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आयोजक मंडल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम प्रयास करेंगे कि इस खेल को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिले। इस मौके पर शिमला शहरी के सांसद सुरेश कश्यपऔर चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा समेत अन्य आयोजक मंडल के पदाधिकारी और भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। शिमला से खनार जाते समय उन्होंने ठियोग में पार्टी कार्यकर्ताओं से भी शिष्टाचार भेंट की। 

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD