Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में कश्मीरी छात्रों द्वारा रोष प्रदर्शन

Rattan Group, Rattan Group of Institutions, Sangeeta Aggarwal, Sunder Lal Aggarwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 25 Apr 2025

Last updated on: Apr 25, 2025, 18:42 IST

रतन प्रोफेशनल कॉलेज, सोहाना में कॉलेज के स्टाफ, प्रबंधन और विद्यार्थियों ने चेयरमैन श्री सुंदर लाल अग्रवाल के नेतृत्व में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान निर्दोष मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कैंडल मार्च निकाला गया और "पाकिस्तान मुर्दाबाद" के नारे लगाए गए। 

बड़ी संख्या में लोगों ने आतंकवादियों और पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कश्मीरी छात्रों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि यह हमला 'कश्मीरियत' पर हमला है और निर्दोषों की हत्या किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जा सकती। 

छात्रों ने भारत सरकार और जम्मू-कश्मीर सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर बीजेपी व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष और कॉलेज चेयरमैन श्री सुंदर लाल अग्रवाल, उनकी पत्नी श्रीमती संगीता रानी, पुत्र कार्तिक अग्रवाल, बीजेपी के प्रदेश प्रेस सचिव श्री हरदेव सिंह उभा, वरिष्ठ नेता श्री अशोक झा, श्री सलींदर आनंद और रतन कॉलेज का समस्त स्टाफ उपस्थित था। 

सभी ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए केंद्र और राज्य सरकार से कड़े कदम उठाने की मांग की, साथ ही पाकिस्तान को सबक सिखाने की भी मांग की ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को अंजाम देने की किसी की हिम्मत न हो। श्री अग्रवाल ने कहा कि कश्मीर में हुआ यह नरसंहार मानवता को शर्मसार करता है और इसकी जितनी निंदा की जाए, वह कम है।

 

Tags: Rattan Group , Rattan Group of Institutions , Sangeeta Aggarwal , Sunder Lal Aggarwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD