Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता

 

हिमाचल प्रदेश ने ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण अनुकूल प्लास्टिक अपशिष्ट निपटान के लिए एसीसी सीमेंट के साथ समझौता किया

Anirudh Singh, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, ACC Cements, ACC Cements Limited
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 23 Apr 2025

Last updated on: Apr 23, 2025, 18:34 IST

प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में गैर-पुनर्चक्रणीय प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के मामले के समाधान के लिए आज ग्रामीण विकास विभाग ने एसीसी सीमेंट्स लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षरित किया। इस साझेदारी के तहत एसीसी सीमेंट्स लिमिटेड ग्रामीण विकास विभाग के साथ मिलकर ग्राम पंचायत क्षेत्रों के गैर-पुनर्चक्रणीय प्लास्टिक कचरे का सह-प्रसंस्करण करेगा। 

पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत इस अभिनव पहल को शुरू किया गया है जिससे प्रदेश सरकार के पारिस्थितिक संतुलन के मिशन में सहायता मिलेगी। इससे पहले विभाग ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी कचरा प्रबंधन के लिए अंबूजा सीमेंट्स लिमिटेड, दाड़लाघाट, अल्ट्रा टेक सीमेंट्स लिमिटेड और हीलिंग हिमालय फाउंडेशन के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

यह समझौता ज्ञापन सत्त अपशिष्ट प्रबंधन प्रथाओं को बढावा देने की ग्रामीण विकास विभाग और एसीसी सीमेंट्स लिमिटेड की साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित कर रहा है। समझौता ज्ञापन के तहत गैर-पुनर्चक्रणीय कचरे के प्रसंस्करण और निपटान के लिए एसीसी सीमेंट्स लिमिटेड की उन्नत तकनीक का उपयोग किया जाएगा। 

एसीसी सीमेंट्स लिमिटेड प्लांट में राज्य के बिलासपुर, चंबा, कांगडा, कुल्लू और मंडी के गैर-पुनर्चक्रणीय प्लास्टिक कचरे की पूर्ति की जाएगी। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि यह साझेदारी स्वच्छ और हरित हिमाचल प्रदेश की परिकल्पना को साकार करने में सहायक साबित होगी। 

उन्होंने कहा कि इस साझेदारी से गैर-पुनर्नवीनीकरण योग्य प्लास्टिक कचरे का प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित होगा। इससे प्रदेश के पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ प्रदेश के सतत और समावेशी विकास में सहायता मिलेगी। ग्रामीण विकास विभाग के सचिव राजेश शर्मा ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग और एसीसी सीमेंट्स लिमिटेड बरमाणा के बीच यह सहयोग हिमाचल प्रदेश में पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने और प्लास्टिक कचरे के प्रभावी प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक, राघव शर्मा ने कहा कि एसीसी सीमेंट्स लिमिटेड के साथ साझेदारी करके विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि गैर-पुनर्नवीनीकरण योग्य प्लास्टिक कचरे का पर्यावरण पर पडने वाले प्रभाव को कम करते हुए इसका स्थायी रूप से प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। यह पहल प्रदेश सरकार की सतत् विकास की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

 

Tags: Anirudh Singh , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , ACC Cements , ACC Cements Limited

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD