Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अस्पताल सुरक्षा एवं आपदा प्रशिक्षण कार्यशाला में मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

23 अप्रैल तक जारी रहेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम

Mukesh Repswal, Himachal Admin, Himachal Pradesh, Himachal, Chamba
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चम्बा , 22 Apr 2025

Last updated on: Apr 23, 2025, 13:59 IST

भूरी सिंह संग्रहालय चम्बा में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में 23 अप्रैल तक अस्पताल सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन योजना पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। कार्यशाला में उपायुक्त एवं  ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मुकेश रेपसवाल ने मुख्य अतिथि  भाग लेते हुए कहा कि आपदा किसी भी समय आ सकती है जिसके लिए प्रशासन व वालंटियर को राहत और बचाव कार्य के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए ताकि होने वाली जान माल की क्षति को कम किया जा सके। 

उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा के दौरान टोल फ्री नंबर 1077 पर आपदा से संबंधित जानकारी दी जा सकती है। इसके अलावा उन्होंने कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उपायुक्त ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य अस्पतालों को आपात स्थिति में प्रतिक्रिया देने एवं शीघ्र पुनर्बहाली,आवश्यक गतिविधियों और सेवाओं की निरंतरता बनाए रखना है ताकि आपदा के दौरान समुचित प्रतिक्रिया और समन्वय सुनिश्चित रखा जा सके।

कार्यक्रम में जलवायु एवं आपदा जोखिम न्यूनीकरण विशेषज्ञ

पंकज कुमार झा ने कहा कि आपदा की परिस्थिति में अस्पतालों की आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की क्षमता को सुदृढ़ करना तथा आवश्यक सेवाओं की सततता के अलावा अस्पताल स्टाफ, रोगियों एवं आगंतुकों की सुरक्षा करना है। इस दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम में आपदा के दौरान स्कूल सुरक्षा को बढ़ावा देना, आपदा-प्रतिरोधी स्वास्थ्य अवसंरचना का विकास मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्म-प्रतिरोधक क्षमता को सुदृढ़ करना आदि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गयी।

इस अवसर पर आयुष,  स्वास्थ्य और मेडिकल कॉलेज से विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Mukesh Repswal , Himachal Admin , Himachal Pradesh , Himachal , Chamba

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD