Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

लाल चंद कटारूचक्क द्वारा एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी, खन्ना में गेहूं के खरीद प्रबंधों का लिया गया जायज़ा

पंजाब भर की मंडियों में 49 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं की आमद, 44.50 लाख मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद, किसानों के खाते में जमा हुए 5573 करोड़ रुपए

Lal Chand Kataruchak, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खन्ना , 22 Apr 2025

Last updated on: Apr 23, 2025, 11:47 IST

पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने मंगलवार को एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना में गेहूं की चल रही खरीद का जायज़ा लिया।मंत्री ने चल रही खरीद का जायज़ा लेते हुए कहा कि अब तक पंजाब भर की मंडियों में 49 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आमद हुई है, जिसमें से 44.50 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर ली गई है और किसानों के खातों में 5573 करोड़ रुपए की अदायगी हो चुकी है। 

उन्होंने चल रही खरीद का निरीक्षण करने के लिए राज्य की मंडियों का दौरा करते हुए पाया कि फसल की खरीद सुचारू ढंग से हो रही है क्योंकि राज्य सरकार ने विस्तृत प्रबंध सुनिश्चित किए हैं।कटारूचक्क ने कहा है कि राज्य में इस सीजन के दौरान गेहूं की बंपर फसल हुई है। इस बार पंजाब केंद्रीय पूल में 124 लाख मीट्रिक टन गेहूं का योगदान डालेगा। राज्य यह लक्ष्य निर्बाध प्राप्त करने के लिए आश्वस्त है।

उन्होंने कहा कि सुचारू खरीद प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा राज्य में 1864 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। पूरे सीजन के दौरान मंडियों में 8 लाख किसानों ने फसल लेकर आनी है। अब तक 1.5 लाख किसान आ चुके हैं। किसान खुश होकर मंडियों से जा रहे हैं। पंजाब सरकार द्वारा लोडिंग वाले मजदूरों के लिए 10 हजार करोड़ रुपए की वृद्धि की गई है। मजदूरों के रेट रिवाइज किए गए हैं।

कैबिनेट मंत्री ने भरोसा दिया कि किसानों के हर नुकसान की भरपाई पंजाब सरकार द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पहले ही डिप्टी कमिश्नरों को हाल ही में आयी आंधी, शॉर्ट सर्किट और ओलावृष्टि के कारण फसलों को हुए नुकसान की जांच करने के निर्देश दिए हैं।श्री कटारूचक्क ने स्पष्ट किया कि मंडियों में किसानों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी और मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत सिंह मान के आदेशों के अनुसार वह खुद मंडियों का दौरा करके चल रहे खरीद कार्यों का जायज़ा ले रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि खरीद कार्यों से जुड़े सभी अधिकारियों को कड़ी हिदायतें दी गई हैं कि मंडियों में कोई भी ढिलाई न आए और किसी भी किसान या आढ़ती को दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने अनाज मंडियों में से गेहूं की लिफ्टिंग में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए।पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने मजदूरों के साथ विशेष रूप से बातचीत की।

इस मौके पर पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने खन्ना अनाज मंडी मजदूर भाईचारे के साथ विशेष बातचीत करते हुए कहा कि धरती पर असल देवता मजदूर हैं जो कि इतनी मेहनत-मशक्कत से अपना परिवार पालते हैं। उन्होंने मजदूरों का फसलों के मंडीकरण में सहयोग के लिए धन्यवाद भी किया। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हमेशा इनके साथ खड़ी है और राज्य सरकार ने इनका मेहनताना सिर्फ 1 साल में ही 2 बार बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि पहला 1 रुपये 80 से बढ़ाकर 2 रुपये 21 पैसे किया गया और बढ़ती महंगाई और आढ़तियों की मांग को मद्देनजर रखते हुए मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत सिंह मान ने साहसी फैसला लिया और 43 पैसे का और बढ़ोतरी करते हुए इनका रेट 2 रुपये 64 पैसे किए हैं। उन्होंने बताया कि इस बढ़ोतरी से लगभग 10 करोड़ रुपये का लाभ इस मजदूर भाईचारे को होगा।

इस मौके पर उप मंडल मजिस्ट्रेट खन्ना डॉ. बलजिंदर सिंह ढिल्लों, नव नियुक्त चेयरमैन मार्केट कमेटी श्री जगतार सिंह रतनहेड़ी, जिला खाद्य सप्लाई कंट्रोलर (पूर्वी) श्रीमती सिफाली चोपड़ा, जिला मंडी अधिकारी रमनदीप सिंह, सचिव मार्केट कमेटी खन्ना श्री कमलदीप सिंह मान, आढ़तियां एसोसिएशन खन्ना के प्रधान श्री हरबंस सिंह रोशा के अलावा विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी और बड़ी संख्या में आढ़ती और किसान शामिल थे।

 

Tags: Lal Chand Kataruchak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD