Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मनोहर लाल खट्टर ने सिविल सेवा दिवस पर अभिनव शहरी परिवहन समाधान का आग्रह किया

पीएम स्वनिधि योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव श्री श्रीनिवास कटिकिथला को प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित

Manohar Lal Khattar, Union Minister of Power and Minister of Housing and Urban Affairs, Ministry of Power and Minister of Housing and Urban Affairs, BJP, Bharatiya Janata Party, Civil Services Day, 17th Civil Services Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Apr 2025

Last updated on: Apr 22, 2025, 13:29 IST

केंद्रीय आवास और शहरी कार्य तथा विद्युत मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने नई दिल्ली में आयोजित सिविल सेवा दिवस के 17वें संस्करण में “शहरी परिवहन को सशक्त बनाना” विषय पर आयोजित एक सत्र की अध्यक्षता की।  युवा सिविल सेवकों को संबोधित करते हुए उन्होंने शहरी परिवहन जैसी महत्वपूर्ण चुनौतियों से निपटने के लिए नवाचारी सोच और लीक से हटकर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने ट्रांजिट-ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) की महत्ता पर जोर देते हुए अधिकारियों से आग्रह किया कि वे यह सुनिश्चित करें कि मेट्रो ट्रेन या सार्वजनिक बस से उतरने वाला प्रत्येक यात्री अपने घर तक पहुंचने की चिंता से मुक्त रहे, इसके लिए अंतिम मील (लास्ट माइल) कनेक्टिविटी सुगम, सस्ती और डिजिटल भुगतान विकल्पों से युक्त होनी चाहिए।

श्री मनोहर लाल ने शहरी नियोजकों और नीति निर्माताओं से आग्रह किया कि वे ऐसे शहरों की परिकल्पना करें, जहां आवासीय कॉलोनियां कार्यस्थलों के पास हों, जिससे “वॉक-टू-वर्क” संस्कृति को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि यह सिद्धांत सरकारी आवासीय परिसरों के विकास में भी अपनाया जाना चाहिए, ताकि शहर अधिक कुशल, रहने योग्य और सतत विकासशील बन सकें।

युवा अधिकारियों को परिवर्तनकारी और समाधान-उन्मुख नेता बनने के लिए प्रेरित करते हुए, श्री मनोहर लाल ने शहरी परिवहन में उपलब्धियों को रेखांकित किया और भारतीय शहरों को विकास के इंजन तथा स्थिरता के प्रतीक के रूप में देखने की कल्पना की। उन्होंने सिविल सेवकों से समावेशी शहरी नियोजन और आदर्श शासन को बढ़ावा देने का आग्रह किया, ताकि विकसित भारत की परिकल्पना को साकार किया जा सके। 

इस अवसर पर आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव श्री श्रीनिवास कटिकिथला को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जो कि पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि  योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए दिया गया।

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Union Minister of Power and Minister of Housing and Urban Affairs , Ministry of Power and Minister of Housing and Urban Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party , Civil Services Day , 17th Civil Services Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD