Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रदेश में हुई आगजनी की घटनाओं से फसलों, पशुओं के जान-माल के नुकसान का किसानों को शीघ्र मिलेगा मुआवजा : नायब सिंह सैनी

माधव गौशाला में श्री कृष्ण मंदिर के लोकार्पण उत्सव में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Shyam Singh Rana, Gian Chand Gupta, Panchkula
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पंचकूला , 21 Apr 2025

Last updated on: Apr 22, 2025, 13:08 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने किसानों के हिट में घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में हुई आगजनी की घटनाओं से हुए फसलों के नुकसान की भरपाई सरकार करेगी। अभी तक लगभग 801 एकड़ में नुकसान की जानकारी मिली है। उपायुक्तों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इन घटनाओं की रिपोर्ट ले और नुकसान का आकलन करें। इसके अलावा, कुछ स्थानों पर किसानों को पशुधन की हानि या कोई अन्य नुकसान भी हुआ है, उसकी भरपाई भी सरकार करेगी।

मुख्यमंत्री ने किसानों से अपील की कि वे उपायुक्त कार्यालय में जाकर अपने नुकसान के सम्बन्ध में आवेदन करें ताकि जल्द से जल्द मुआवजे का पैसा उनके खातों में डाला जा सके। किसानों को किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है।मुख्यमंत्री ने यह घोषणा आज पंचकूला जिले के सुखदर्शनपुर गांव में स्थित श्री माधव गौशाला में श्री राधा कृष्ण मंदिर के लोकार्पण अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए की। 

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने गौशाला परिसर में बने श्री राधा कृष्ण मंदिर का लोकार्पण कर पूजा अर्चना की और पौधारोपण कर गौ माता को चारा भी खिलाया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अपने कोष से 21 लाख रुपये तथा शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने भी अपनी और से 11 - 11 लाख रुपये माधव गौशाला को देने की घोषणा की।  

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री राधा-कृष्ण का यह मंदिर भक्तों के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बनेगा। यह मंदिर हमें प्रेम, करूणा और भक्ति की भावना से ओतप्रोत करेगा, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा एक ऐसा प्रदेश है जहां गौ माता को माँ के समान पूजा जाता है। गौमाता की सेवा करना हमारे धर्म और संस्कृति का अभिन्न अंग है और यह गौशाला इस परंपरा को सजीव बनाये हुए है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने गौ संरक्षण को प्राथमिकता दी है। इसके लिए गौशालाओं को आर्थिक सहायता, चारा और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु विशेष योजनाएं लागू की हैं। गौवंश की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाए गए हैं और निगरानी तंत्र को मजबूत किया गया है। उन्होंने कहा कि माधव गौशाला को गायों के संरक्षण एवं रखरखाव के लिए वर्ष 2022 से लेकर 2024-25 तक लगभग 47 लाख रुपये की अनुदान सहायता दी गई है।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।  इस वर्ष गौशालाओं का बजट 595 करोड़ रुपये किया गया है, जबकि 2014 से पहले यह बजट मात्र 2 करोड़ रुपये था। चारे के लिए जमीन की की व्यवस्था करने हेतु प्रदेश सरकार ने व्यवस्था की है और अब गौशालाएं चारे के लिए गौ चरान की भूमि उपयोग कर सकेगी।  गौ हित को लेकर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि गौमाता बेसहारा न रहे, इसके लिए  तीन गौ अभ्यारण्य स्थापित किए हैं। इनमें एक गांव नैन, जिला पानीपत में और दूसरा गांव ढंढूर, जिला हिसार में और तीसरा पंचकूला में बनाया गया है। इनमें शैड, पानी व चारे की व्यवस्था की गई है। इनके लिए 8 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। इनमें लगभग 6,500 बेसहारा गौवंश को आश्रय दिया जा चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेसहारा गौवंश के पुनर्वास के लिए 200 गौशालाओं को शैड बनाने के लिए 10 लाख रुपये प्रति गौशाला अनुदान दिया जाने की घोषणा की थी। ऐसी 50 गौशालाओं में शैड बनाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 तक हरियाणा में 215 पंजीकृत गौशालाओं में केवल 1 लाख 74 हजार गौवंश था लेकिन, इस समय राज्य में 683 पंजीकृत गौशालाएं हैं। इनमें 4 लाख बेसहारा गौवंश का पालन-पोषण हो रहा है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पंजीकृत गौशालाओं को पिछले दस वर्षों में चारे के लिए 270 करोड़ रुपये का अनुदान दिया है। पिछले वित्त वर्ष में 608 गौशालाओं को चारे के लिए 166 करोड़ रुपये की राशि दी गई है।शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा और कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

इस अवसर पर श्री श्री 1008 श्री संपूर्णानंद जी महाराज, पंचकूला के महापौर श्री कुलभूषण गोयल, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, पंजाब के पूर्व मंत्री मनप्रीत बादल, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवण गर्ग सहित माधव गौशाला के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Shyam Singh Rana , Gian Chand Gupta , Panchkula

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD