Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

केंद्रीय संचार ब्यूरो और चंडीगढ़ प्रशासन ने पोषण पखवाड़ा का किया सफल आयोजन

CBC Chandigarh Joins Hands with UT Administration for Poshan Pakhwada Celebrations

Central Bureau of Communication, CBC Chandigarh, Poshan Pakhwada Celebrations, Poshan Pakhwada
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Apr 2025

Last updated on: Apr 21, 2025, 21:21 IST

सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन, केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) ने चंडीगढ़ प्रशासन के सहयोग से दिनांक 8 अप्रैल से 22 अप्रैल, 2025 तक पोषण पखवाड़ा का 7वां संस्करण मना रहा है। इस कार्यक्रम में पोषण और स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए सांस्कृतिक प्रदर्शन और सामुदायिक आउटरीच गतिविधियाँ शामिल हैं

सीबीसी चंडीगढ़ की निजी पंजीकृत मंडलियों द्वारा चंडीगढ़ के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किये गए। नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से उचित पोषण, मोटापे की रोकथाम, मातृ देखभाल, पोषण ट्रैकर एप और बच्चे के जीवन के पहले 1000 दिनों के महत्व जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर जागरूक किया।

हाल ही में निम्नलिखित स्थानों पर सांस्कृतिक गतिविधियाँ सफलतापूर्वक आयोजित की गईं:

* आयुष्मान स्वास्थ्य केंद्र, (हॉल्लो माजरा), चंडीगढ़

* आंगनवाड़ी केंद्र, सेक्टर 42-सी), चंडीगढ़

* कुंदन नगर (मौली जागरण), चंडीगढ़

सांस्कृतिक गतिविधियाँ के माध्यम से इस वर्ष के अभियान की थीम - "शुद्ध जल और स्वच्छता से स्वस्थ बचपन" पर जोर दिया, जिसकी टैगलाइन थी "पूर्ण पोषण की शुरुआत, शुद्ध जल और स्वच्छता के साथ"। कार्यकर्मों में जीवन के पहले 1000 दिनों के महत्व, पोषण ट्रैकर ऐप को बढ़ावा देने, सीएमएएम मॉड्यूल (समुदाय-आधारित कुपोषण का प्रबंधन) और बचपन के मोटापे से निपटने के लिए स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहित करने जैसे प्रमुख पहलुओं पर प्रकाश डाला गया।

To Read in Punjabi  : ਕੇਂਦਰੀ ਸੰਚਾਰ ਬਿਊਰੋ ਅਤੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੇ ਪੋਸ਼ਣ ਪੰਦਰਵਾੜੇ ਦਾ ਸਫਲਤਾਪੂਰਵਕ ਆਯੋਜਨ ਕੀਤਾ

इन गतिविधियों  के आयोजन ने उचित पोषण प्राप्त करने में स्वच्छ पानी और स्वच्छता की महत्वपूर्ण भूमिका को मजबूत किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि "पहले उन्हें सीमित जानकारी थी, लेकिन अब वे बच्चों के शारीरिक विकास और मानसिक कल्याण के लिए उचित पोषण के महत्व, गर्भवती महिलाओं के लिए आवश्यक आहार और जन्म के बाद बच्चे की उचित देखभाल के बारे में अच्छे से जागरूक हो गए हैं। 

मौजूद दर्शकों से समग्र प्रतिक्रिया सकारात्मक थी, और चंडीगढ़ के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जमीनी स्तर पर व्यवहार परिवर्तन लाने के लिए सांस्कृतिक कार्यकर्मो की सराहना की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि समुदाय में जागरूकता बढ़ाने के लिए और अधिक सांस्कृतिक गतिविधियाँ आयोजित की जानी चाहिए, क्योंकि इस तरह की गतिविधियों से स्वास्थ्य और पोषण से संबंधित महत्वपूर्ण संदेशों को फैलाने में अत्यधिक प्रभावी और प्रभावकारी साबित हुए हैं।

To Read in English : CBC Chandigarh Joins Hands with UT Administration for Poshan Pakhwada Celebrations

वर्तमान में हमारी सांस्कृतिक गतिविधियाँ, पंजाब और हिमाचल राज्यों में आयोजित और नियोजित की जा रही हैं, आने वाले दिनों में इन राज्यों में इस तरह के और भी कार्यक्रम होने वाले हैं। भविष्य के सांस्कृतिक कार्यक्रम में इंटरैक्टिव सत्र, जागरूकता शिविर और पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में संदेशों को बढ़ावा देना, इत्यादि शामिल होंगे।

केंद्रीय संचार ब्यूरो, चंडीगढ़ पोषण पखवाड़ा अभियान के संदेश को फैलाने और व्यापक समुदाय को जोड़ने के लिए सोशल मीडिया पर भी गतिविधियों को साँझा कर रहा है। पोषण पखवाड़ा का उद्देश्य सामुदायिक भागीदारी और व्यवहार परिवर्तन के माध्यम से कुपोषण का मुकाबला करना है, जिससे यह एक स्वस्थ, पोषित भारत के लिए लोगों द्वारा संचालित आंदोलन बन सके।

पोषण पखवाड़ा 2025 के बारे में अधिक जानकारी के लिए, लिंक पर क्लिक करें: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2120048

इस मिशन के बारे में अधिक जानने के लिए वेबसाइट लिंक पर क्लिक करें: https://www.jalshakti-ddws.gov.in/

 

Tags: Central Bureau of Communication , CBC Chandigarh , Poshan Pakhwada Celebrations , Poshan Pakhwada

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD