Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जिला तरन तारन में हुए सरपंच हत्याकांड का मुख्य आरोपी पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार

आरोपी सुखबीर सिंह है जूरायम-पेशा मुजरिम : डीजीपी गौरव यादव

 Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Tarn Taran Police, Tarn Taran
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तरन तारन , 21 Apr 2025

Last updated on: Apr 21, 2025, 18:42 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के मद्देनजर चल रही मुहिम के दौरान बड़ी सफलता के तहत एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने तरन तारन पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में सरपंच बचित्र सिंह उर्फ बिक्कर के कत्ल के घिनौने केस में शामिल मुख्य मुलजिम को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी पुलिस डायरेक्टर जनरल (डीजीपी) गौरव यादव ने सोमवार को यहां दी।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सुखबीर सिंह उर्फ सुख निवासी बरवाला, तरनतारन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 12 सितंबर, 2024 को तरन तारन के गांव नौशेहरा पन्नुआं में दो मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने सरपंच बचित्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति सुखबीर सिंह एक जूरायम-पेशा मुजरिम है, जिसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट के केसों और लूट-पाट की वारदातों से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि उसके साथियों की पहचान करने और उसकी आपराधिक गतिविधियों की और बारीकी से जांच की जा रही है। इस संबंध में और विवरण साझा करते हुए, अतिरिक्त डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (एडीजीपी) एजीटीएफ प्रमोद बान ने कहा कि ए.आई.जी. संदीप गोयल की निगरानी में एजीटीएफ की टीमों और एसएसपी अभिमन्यु राणा के नेतृत्व में तरनतारन पुलिस की टीमों जो उक्त आरोपी का पीछा कर रही थीं, ने खुफिया जानकारी पर आरोपी को तरनतारन के पहुविंड क्षेत्र से काबू कर लिया।

ऑपरेशन के विवरण साझा करते हुए, एआईजी संदीप गोयल ने कहा कि एजीटीएफ और तरनतारन पुलिस की पुलिस टीमों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए, आरोपी व्यक्ति का पीछा किया और गांव पहुविंड में गुरुद्वारा साहिब के पास से उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीमों ने उसका काला हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिया है।

एसएसपी अभिमन्यु राणा ने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपी सुखबीर ने सरपंच बचित्र सिंह के कत्ल की साजिश रचने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि पीड़ित सरपंच की रेकी करने में भी आरोपी का हाथ था। एसएसपी ने कहा कि मुलजिम सुखबीर सिंह की गिरफ्तारी के साथ, तरनतारन पुलिस ने इस मामले में नामजद कुल आठ मुलजिमों में से सात को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 

उन्होंने आगे कहा कि और जांच जारी है और पुलिस टीमें अपराध में शामिल आठवें मुलजिम को दबोचने के लिए तलाश कर रही हैं। इस संबंध में थाना सरहाली में बीएनएस की धारा 103 और 3(5) और असला एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर नंबर 119 दिनांक 13/9/24 केस पहले ही दर्ज है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Tarn Taran Police , Tarn Taran

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD