Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भारतीय नौसेना ने मालदीव तटरक्षक जहाज हुरावी की प्रमुख मरम्मत पूरी की

समुद्री संबंधों को मजबूत करना

Military, Navy, Indian Navy, MAHASAGAR, Naval Dockyard
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 21 Apr 2025

Last updated on: Apr 21, 2025, 18:23 IST

क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा के लिए भारत की प्रतिबद्धता के रूप में 'क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति (महासागर)' और इसकी 'पड़ोसी पहले' नीति के विज़न के तहत भारतीय नौसेना ने मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में मालदीव के तट रक्षक जहाज एमएनडीएफ हुरावी के मरम्मत का काम सफलतापूर्वक पूरा किया।

21 अप्रैल को मुंबई स्थित नौसेना डॉकयार्ड में अपना पहला सामान्य रिफिट पूरा करने के बाद हुरावी जहाज मालदीव के लिए रवाना हुआ। यह जहाज 13 नवंबर 24 को मरम्मत के लिए मुंबई पहुंचा। इसके बाद से पिछले चार महीनों में, इस जहाज की सभी मशीनरी, हथियारों और सेंसर के रख-रखाव से संबंधित प्रमुख कार्य किए गए। 

साथ ही इसका रहने योग्य उन्नयन किया गया। हुरावी जहाज को उसके प्रस्थान से पहले कठोर बंदरगाह और समुद्री परीक्षणों, उपकरणों की परिचालन जांच, सुरक्षा ऑडिट और परिचालन समुद्री प्रशिक्षण से गुजरना पड़ा। भारतीय नौसेना की विभिन्न एजेंसियों और विभिन्न विभागों की डॉकयार्ड टीमों के किए गए प्रयासों ने निर्धारित समय-सीमा के भीतर इस व्यापक मरम्मत कार्य को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

एमएनडीएफ हुरावी की सफल मरम्मत दोनों देशों के बीच मजबूत कूटनीतिक और सैन्य सहयोग को दर्शाती है और इस क्षेत्र में एक विश्वसनीय भागीदार होने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है। पुराने प्लेटफॉर्म के प्रतिस्थापन के रूप में मई 2023 में एमएनडीएफ को सौंपे गए मेक इन इंडिया जहाज ने मालदीव द्वीपसमूह में मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) और चिकित्सा निकासी कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 

Tags: Military , Navy , Indian Navy , MAHASAGAR , Naval Dockyard

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD